पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग होनी है। दूसरे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार सोमवार शाम को खत्म हो गया। बुधवार को होने वाला मतदान चुनाव की दिशा और सत्ता का रास्ता तय करेगा। ममता बनर्जी ने प्रचार के आखिरी घंटों में दक्षिण कोलकाता में रोड शो किया। सुकांत सेतु से गोपालनगर क्रॉसिंग तक समर्थकों की भीड़ के बीच 6 किमी लंबे रोड शो में ममता पैदल चलीं। इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बेहाला में एक जनसभा में कहा कि बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद भी केंद्रीय बल कम से कम सात दिन तक तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘29 अप्रैल को मतदान करें, गुंडों से डरने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। भले ही भाजपा सत्ता में आए, केंद्रीय बल यहां सात दिन तक बने रहेंगे।’ बंगाल चुनाव के अपडेट्स…
बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे फेज का चुनाव बंगाल चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 142 सीटों पर वोटिंग कल:ममता रोड शो में 6 किमी पैदल चलीं; शाह बोले- चुनाव के बाद 7 दिन तक रहेगी फोर्स


