एससी/एसटी उद्यमियों को सब्सिडी, बाजार पहुंच व क्षमता निर्माण की दी गई ट्रेनिंग

भास्कर न्यूज|गोपालगंज सोमवार को शहर की एक निजी मैरिज हॉल में नेशनल एससी-एसटी हब कार्यालय बोधगया और अंतर्राष्ट्रीय नवोदय चैंबर ऑफ कॉमर्स (INCOC) के द्वारा संयुक्त स्टेट लेवल स्पेशल वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक जिला उद्योग पदाधिकारी आयुष कुमार एवं एलडीएम टीके जमुवार की उपस्थित रही और उनके द्वारा अपना अनुभव साझा की गर्ई। साथ ही नेशनल एससी-एसटी, हब कार्यालय बोधगया की सीनियर ब्रांच प्रमुख आईए अंसारी ने उद्यमियों के साथ नेशनल हब के योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नेशनल हब प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा अक्टूबर 2016 में इसकी स्थापना की गई थी। नेशनल अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति हब योजना सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) द्वारा 2016 में शुरू की गई एक पहल है, जो एनएसआईसी द्वारा कार्यान्वित की जाती है तथा एससी/एसटी उद्यमियों को सब्सिडी, बाजार पहुंच और क्षमता निर्माण में सहायता प्रदान करती है। मौके पर अंतर्राष्ट्रीय नवोदय चैंबर ऑफ कॉमर्स के संस्थापक सीए सीएमए संदीप कुमार,साथ ही बिहार झारखण्ड हेड आईएनसीओसी, सीएमए मनोज सिंह, सुमन कुमार आदि उपस्थित रहे। भास्कर न्यूज|गोपालगंज सोमवार को शहर की एक निजी मैरिज हॉल में नेशनल एससी-एसटी हब कार्यालय बोधगया और अंतर्राष्ट्रीय नवोदय चैंबर ऑफ कॉमर्स (INCOC) के द्वारा संयुक्त स्टेट लेवल स्पेशल वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक जिला उद्योग पदाधिकारी आयुष कुमार एवं एलडीएम टीके जमुवार की उपस्थित रही और उनके द्वारा अपना अनुभव साझा की गर्ई। साथ ही नेशनल एससी-एसटी, हब कार्यालय बोधगया की सीनियर ब्रांच प्रमुख आईए अंसारी ने उद्यमियों के साथ नेशनल हब के योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नेशनल हब प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा अक्टूबर 2016 में इसकी स्थापना की गई थी। नेशनल अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति हब योजना सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) द्वारा 2016 में शुरू की गई एक पहल है, जो एनएसआईसी द्वारा कार्यान्वित की जाती है तथा एससी/एसटी उद्यमियों को सब्सिडी, बाजार पहुंच और क्षमता निर्माण में सहायता प्रदान करती है। मौके पर अंतर्राष्ट्रीय नवोदय चैंबर ऑफ कॉमर्स के संस्थापक सीए सीएमए संदीप कुमार,साथ ही बिहार झारखण्ड हेड आईएनसीओसी, सीएमए मनोज सिंह, सुमन कुमार आदि उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *