गोपालगंज| विभिन्न गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में कुल नौ लोग घायल हो गए। बामों वृत्ति टोला में चार लोग घायल हुए, जिनमें सच्चिदानंद पांडेय, लक्ष्मीना देवी, सुदामा प्रसाद और चंदेश्वरी देवी शामिल हैं। वहीं सफियाबाद गांव में हुई मारपीट में मधु कुमारी, जितेंद्र साह, भृगुनाथ साह, इंदु देवी एवं उमरावती देवी जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। एक अन्य मामले में फैजुल्लाहपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर उपेंद्र राय से 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी गई और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। गोपालगंज| विभिन्न गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में कुल नौ लोग घायल हो गए। बामों वृत्ति टोला में चार लोग घायल हुए, जिनमें सच्चिदानंद पांडेय, लक्ष्मीना देवी, सुदामा प्रसाद और चंदेश्वरी देवी शामिल हैं। वहीं सफियाबाद गांव में हुई मारपीट में मधु कुमारी, जितेंद्र साह, भृगुनाथ साह, इंदु देवी एवं उमरावती देवी जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। एक अन्य मामले में फैजुल्लाहपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर उपेंद्र राय से 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी गई और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।


