School Summer Holidays 2026 : देश के अधिकांश हिस्सों में सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों (Summer Vacation India 2026) की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में बच्चों की छुट्टियां शुरू भी हो चुकी हैं।
वहीं, उत्तर भारत के राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में भी आगामी शैक्षणिक कैलेंडर (School Summer Holidays 2026 Calendar) के अनुसार छुट्टियों की तारीखें तय कर दी गई हैं। किस राज्य में कब से गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी आइए जानते हैं।
Summer Holidays 2026 : किस राज्य में कब होगी गर्मी की छुट्टी?
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां मई के तीसरे सप्ताह से शुरू होने जा रही हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के कैलेंडर के मुताबिक, राज्य के सभी स्कूलों में 20 मई से अवकाश शुरू हो जाएगा, जो 15 जून तक चलेगा। 16 जून से पुनः स्कूल नियमित रूप से खुलेंगे।
दिल्ली
दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए जो कैलेंडर जारी किया है, उसके अनुसार दिल्ली के स्कूलों में 11 मई से छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। यह वेकेशन 30 जून तक चलेगा। हालांकि, शिक्षकों के लिए निर्देश है कि उन्हें 28 से 30 जून के बीच प्रशासनिक कार्यों के लिए स्कूल आना होगा।
राजस्थान
राजस्थान शिक्षा विभाग के नए सत्र 2026-27 के कैलेंडर के अनुसार, प्रदेश में इस बार गर्मी की छुट्टियां 17 मई से शुरू होकर 20 जून तक चलेंगी। गौरतलब है कि इस साल विभाग ने छुट्टियों की अवधि में 10 दिन की कटौती की है, ताकि शैक्षणिक कार्यों को समय पर पूरा किया जा सके।
बिहार
बिहार शिक्षा विभाग ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए छुट्टियों का जो कैलेंडर जारी किया है उसके अनुसार सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और अपग्रेड किए गए स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 1 जून, 2026 से 20 जून, 2026 तक पड़ने वाली हैं।
हरियाणा
हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय (DSE) की और से जारी किए गए 2026-27 सत्र के अकादमी कैलेंडर के अनुसार राज्य में स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 1 जून, 2026 से शुरू होकर 30 जून 2026 तक पूरे एक महीने की छुट्टियां रहेंगी।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने बच्चों को बढ़ती गर्मी से राहत देने के लिए जल्दी छुट्टियां करने का निर्णय लिया है। यहां 1 मई से स्कूल बंद हो जाएंगे और 15 जून 2026 तक अवकाश रहेगा।
उत्तराखंड
उत्तराखंड में मौसम की विविधता के कारण मैदानी और पहाड़ी जिलों में छुट्टियों की अवधि अलग-अलग रहती है। आमतौर पर यहां मई के मध्य से जून के अंत तक स्कूल बंद रहते हैं। बोर्ड द्वारा जल्द ही अंतिम विस्तृत सूची जारी की जाएगी।
हालांकि, गर्मी की छुट्टी का अंतिम फैसला राज्य सरकार की ओर से किया जाता है। उपरोक्त दी गई सूचना सिर्फ जानकारी के लिए है। छुट्टी के बारे में आधिकारिक जानकारी के लिए अपने विभाग से लें।


