Sawai Madhopur Water Crisis: भीषण गर्मी के बीच सवाईमाधोपुर में पानी संकट, कमिश्नर ने जारी किए निर्देश

Sawai Madhopur Water Crisis: भीषण गर्मी के बीच सवाईमाधोपुर में पानी संकट, कमिश्नर ने जारी किए निर्देश

सवाईमाधोपुर। जिले में बढ़ती गर्मी के बीच आमजन को निर्बाध एवं सुचारू पेयजल उपलब्ध करवाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भरतपुर सम्भागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया ने मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन योजना के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए समर कंटीजेन्सी प्लान तैयार कर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत हो और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित हो।

आयुक्त ने कहा कि आमजन की पेयजल संबंधी शिकायतों का तत्काल समाधान हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी स्थिति में पानी की आपूर्ति बाधित न हो। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। caption सवाईमाधोपुर, कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेती संभागीय आयुक्त।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का हो प्रचार-प्रसार

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने और अधिकाधिक सोलर रूफटॉप अधीक्षण समधित करवाता का निर्देश दिए। बताया कि जिले में अब तक 8 हजार 430 आवेदन प्राप्त हो चुके है। आयुक्त ने विद्युत के झूलते तारों को कसवाने, ट्रांसफार्मरों के चारों ओर बेरिकेटिंग करवाने और साफ सफाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

मरीजों के लिए हो छाया-पानी व बैठने की सुविधा

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में आयुक्त ने राजकीय सामान्य चिकित्सालय और अन्य संस्थानों में मरीजों एवं परिजनों के लिए बैठने, छाया, पेयजल और साफ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निःशुल्क दवा एवं जांच सुविधाओं की उपलब्धता पर जानकारी ली और हीटवेव वार्ड स्थापित करने, चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति और रिक्त पदों पर रोटेशन से ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।

मानसून पूर्व तैयारियों पर दिया जोर

आयुक्त ने मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थायी समाधान, नदी? रपटों पर बेरिकेटिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। चौलानी टीका होली सीमा क्षेत्रको सड़कों पर तत्काल मोटरेबल पेचवर्क करवाने के आदेश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कार्यों की जियो टैगिंग के बाद लाभार्थियों को अंतिम किस्त का भुगतान करने के निर्देश दिए।

पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा और मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के लंबित ऋण आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण एवं गणना कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला कलक्टर काना राम, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी बीएस मीना, सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जमिन उ निर्देशक मधुसूदन सा जिला रसद अधिकारी रामभजन मीना सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *