Salman Khan Rajshree Pan Masala ad Case: राजश्री पान मसाला के झूठे और भ्रामक विज्ञापन से जुड़े मामले में मंगलवार को कोटा कंज्यूमर कोर्ट में सुनवाई हुई। बता दें, सलमान खान (Salman Khan) के वकील ने राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग और राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश अदालत में पेश किए, जिन पर परिवादी पक्ष ने आपत्ति जताई। साथ ही, कोर्ट ने इन्हें सबूत के तौर पर दर्ज करते हुए अगली सुनवाई 11 मई को तय की है।
इस मामले में अंतिम सुनवाई होगी इस दिन
भ्रामक विज्ञापन सुनवाई के दौरान सलमान खान की तरफ से एडवोकेट शुभम शर्मा और राजश्री पान मसाला की ओर से एडवोकेट राकेश सुवालका अदालत में मौजूद रहे। बता दें, परिवादी भाजपा नेता इंद्रमोहन सिंह हनी और उनके वकील रिपुदमन सिंह ने भी अपना पक्ष रखा। इसके बाद विपक्षी वकीलों ने सबूत पेश करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा, जिस पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाते हुए उन्हें अंतिम मौका दिया। कहा जा रहा है कि 11 मई के बाद इस मामले में अंतिम बहस शुरू हो सकती है।
सलमान खान के सत्यता पर उठाए सवाल और जांच की मांग
इतना ही नहीं, ये विवाद तब शुरू हुआ जब परिवादी इंद्रमोहन सिंह हनी ने अदालत में दायर वकालतनामे पर सलमान खान के हस्ताक्षरों की सत्यता पर सवाल उठाए और FSL जांच की मांग की। दरअसल, जिला उपभोक्ता अदालत ने इस पर संज्ञान लेते हुए सलमान को खुद उपस्थित होकर हस्ताक्षरित शपथ पत्र पेश करने का आदेश दिया था, लेकिन सलमान खान ने इस आदेश को राज्य उपभोक्ता आयोग में चुनौती दी, जहां शुरुआत में रोक दी और फिर बाद में आयोग ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनकर वो रोक हटा दी। अब सभी की निगाहें 11 मई की सुनवाई पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि ये केस आगे क्या नया मोड़ लेती है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, सलमान खान इन दिनों काफी बिजी हैं। उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘मातृभूमि’ की शूटिंग लगभग पूरी कर ली है। खबर है कि 18 अप्रैल से वह डायरेक्टर वामशी पडिपल्ली की नई एक्शन ड्रामा फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।



