Falta Assembly सीट पर BJP का भगवा परचम, Debangshu Panda ने 1 लाख वोटों से दर्ज की रिकॉर्ड जीत

Falta Assembly सीट पर BJP का भगवा परचम, Debangshu Panda ने 1 लाख वोटों से दर्ज की रिकॉर्ड जीत
पश्चिम बंगाल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फालता विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने 1,09,021 वोटों के एक बहुत बड़े अंतर से शानदार जीत हासिल की है। इस सीट पर विजयी रहे भाजपा प्रत्याशी पांडा को कुल 1,49,666 वोट मिले। 
वहीं दूसरी तरफ, दूसरे नंबर पर रहे माकपा के उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी को 40,645 वोट और कांग्रेस के उम्मीदवार अब्दुर्रजाक मोल्ला को महज 10,084 वोट ही मिल सके। फालता विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार देबांग्शु पांडा की इस रिकॉर्ड तोड़ जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।
 

इसे भी पढ़ें: Twisha Sharma Case: सवालों के घेरे में मौत, AIIMS की जांच के बाद Bhopal में हुआ अंतिम संस्कार

मैदान छोड़ गए थे टीएमसी उम्मीदवार

आपको बता दें कि फालता सीट पर 21 मई को दोबारा चुनाव कराया गया था। इस सीट पर असली मुकाबला भाजपा के देबांग्शु पांडा और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान के बीच माना जा रहा था। लेकिन चुनाव की तारीख 21 मई से ठीक पहले टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान मैदान से पीछे हट गए थे। इसके बाद इस सीट पर मुख्य रूप से पांच उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में बचे थे, जिनमें भाजपा की सीधी टक्कर माकपा के शंभू नाथ कुर्मी से हो गई थी।
 

इसे भी पढ़ें: जयशंकर का America को दो टूक, आतंकवाद पर Zero Tolerance, वैध यात्रियों के Visa में न हो देरी

भारी संख्या में हुआ था मतदान

21 मई को हुए इस पुनर्मतदान में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था और इस सीट पर कुल 86.11 प्रतिशत की भारी वोटिंग दर्ज की गई थी। अगर पिछले रिकॉर्ड की बात करें, तो साल 2021 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस के शंकर कुमार नस्कर ने जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार भाजपा ने यहां बड़े अंतर से कब्जा जमा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *