रूस-नॉर्थ कोरिया की सीक्रेट डील ने दुनिया में बढ़ाई टेंशन! किम जोंग-उन की दोस्ती ने बदल दिया गेम

रूस-नॉर्थ कोरिया की सीक्रेट डील ने दुनिया में बढ़ाई टेंशन! किम जोंग-उन की दोस्ती ने बदल दिया गेम

Russia-North Korea Deal: नॉर्थ कोरिया और रूस के बीच बढ़ती नजदीकियों ने ग्लोबल टेंशन को और बढ़ा दिया है। हाल ही में रूस के रक्षा मंत्री आंद्रे बेलौसोव ने प्योंगयांग पहुंचकर किम से मुलाकात की, जहां दोनों देशों के बीच मिलिट्री कोऑपरेशन को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि यूक्रेन युद्ध में रूस का साथ देने के लिए नॉर्थ कोरिया पहले ही अपने हजारों सैनिक उतार चुका है, जिसका असर अब बड़ी डील के रूप में सामने आ सकता है।

रशियन-कोरियन मिलिट्री कोऑपरेशन प्लान पर साइन करने के लिए तैयार दोनों देश

रूस के रक्षा मंत्री आंद्रे बेलौसोव ने कहा कि दोनों देश 2027 से 2031 तक के लिए लॉन्ग-टर्म मिलिट्री प्लान पर सहमत हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि नॉर्थ कोरिया के लीडर किम जोंग-उन से मिलना उनके लिए बहुत सम्मान की बात थी। साथ ही उन्होंने प्योंगयांग में रशियन डेलीगेशन के पारंपरिक गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रशियन-कोरियन इंटरस्टेट रिलेशन बहुत ज्यादा ऊंचे लेवल पर हैं।

बेलौसोव ने आगे कहा कि नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग-उन द्वारा म्यूजियम और मेमोरियल कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन में रूसी सैन्य प्रतिनिधिमंडल को बुलाना एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि इस खास मौके का हिस्सा बनना रूस के लिए सम्मान और खुशी की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि इस साल दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में बातचीत और सहयोग और मजबूत होने वाला है।

रूस से किम जोंग-उन की दोस्ती आई काम

बता दें जून 2024 में नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग-उन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप समझौते पर साइन किया था। इसके बाद नॉर्थ कोरिया ने रूस की मदद के लिए करीब 15,000 सैनिक यूक्रेन युद्ध में भेजे।

26 अप्रैल को रूस ने दावा किया कि उसने यूक्रेन से कुर्स्क इलाके पर फिर से कब्जा कर लिया, जिसमें नॉर्थ कोरियाई सैनिकों की भी अहम भूमिका रही। इसी दौरान रूस की संसद के निचले सदन के स्पीकर व्याचेस्लाव वोलोडिन प्योंगयांग पहुंचे थे। वे उन सैनिकों के सम्मान में बने मेमोरियल म्यूज़ियम के उद्घाटन में शामिल हुए, जो यूक्रेन युद्ध में मारे गए थे।

इस दौरान किम जोंग-उन ने वोलोडिन से मुलाकात की। वोलोडिन ने पुतिन की तरफ से किम को शुभकामनाएं दीं और उन्हें दोबारा बड़े पद पर चुने जाने पर बधाई भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *