ट्विशा शर्मा केस में पुलिस SHO की भूमिका संदिग्ध, वकील ने किया बड़ा दावा

ट्विशा शर्मा केस में पुलिस SHO की भूमिका संदिग्ध, वकील ने किया बड़ा दावा

Twisha Sharma case: भोपाल के हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा केस में मृतिका के परिवार के वकील अंकुर पांडे ने शनिवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने मामले की जांच के लिए गठित एसाईटी के साथ काम कर रहे पुलिस के एसएचओ पोस्ट के अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए हटाने की मांग की है। वकील ने ट्विशा शर्मा में पुलिस की भूमिका पर कहा कि ‘सवाल यह था कि शुरू से ही जांच टीम, चाहे वह मध्य प्रदेश पुलिस ही क्यों न हो, ने इस केस को गंभीरता से नहीं लिया।’

कमिश्नर और एसआईटी को लिखेंगे पत्र- वकील अंकुर पांडे

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में उनके परिवार के वकील अंकुर पांडे कहा कि मामले में कई कमियां थीं। प्रदेश सरकार ने भी हमारी बताई कमियों को माना और CBI के लिए मंज़ूरी दे दी। वकील ने आगे बड़ा दावा करते हुए कहा कि ‘ट्विशा के परिवार की तरफ से कुछ नंबर दिए गए, जिनमें से एक कटारा हिल्स पुलिस स्टेशन में काम करने वाले SHO का था। वह अभी नई बनी SIT के साथ काम कर रहे हैं। हम इस बारे में कमिश्नर और SIT दोनों को लेटर लिख रहे हैं कि उन्हें तुरंत SIT से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि ‘हम उन्हें हटाने की मांग इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह आरोपियों से बात क्यों कर रहे थे? हमारी बस यही मांग है कि जांच हो, और अगर उनका इन्वॉल्वमेंट पाया जाता है तो एक्शन लिया जाए।’

गिरिबाला सिंह ने ट्विशा की मौत के अगले दिन किए थे कई कॉल

बता दें कि, ट्विशा शर्मा मामले में कुछ दिन पहले ये भी खुलासा किया गया था कि आरोपी सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने घटना के अगले दिन कई बड़े अधिकारियों और जजों को फोन किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, गिरिबाला सिंह ने 13 मई को कई जजों को फोन कॉल किया था। ट्विशा के पिता ने 46 मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। इन नंबर्स में भी सबसे ज्यादा और लगातार कॉल जिस नंबर पर किए गए वह भोपाल के ही एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज का है। वहीं एक नंबर मध्य प्रदेश की एक जांच एजेंसी में पदस्थ जस्टिस का बताया जा रहा है। इस फोन नंबर पर भी उसी दिन कई बार बात की गई।

समर्थ को सात दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

बता दें, आरोपी पति समर्थ सिंह को शनिवार को पुलिस ने भोपाल जिला कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पुलिस ने समर्थ सिंह की 7 दिन की रिमांड मांगी जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए आरोपी समर्थ को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *