औरंगाबाद में रालोमो का चुनाव खत्म, अरुण कुमार मेहता जिलाध्यक्ष:निर्विरोध हुआ चयन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

औरंगाबाद में रालोमो का चुनाव खत्म, अरुण कुमार मेहता जिलाध्यक्ष:निर्विरोध हुआ चयन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

औरंगाबाद शहर के नगर भवन में आज राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के जिला संगठन का चुनाव शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के दौरान अरुण कुमार मेहता को निर्विरोध रूप से पार्टी का जिलाध्यक्ष चुना गया। उनके निर्वाचित होने की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और पूरे सभागार में तालियों और नारों की गूंज सुनाई देने लगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया संचालित की गई। इस दौरान अरुण कुमार मेहता ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन की अंतिम समय सीमा तक किसी अन्य कार्यकर्ता की ओर से जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी कर रहे जिला पर्यवेक्षक और पार्टी के निर्वाचित पदाधिकारी जैनेंद्र कुशवाहा ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष सिंह चंद्रवंशी, वरिष्ठ नेता राम परीक्षा सिंह और अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में अरुण कुमार मेहता को राष्ट्रीय लोक मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित किया। घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। पूर्व जिलाध्यक्ष ने सौंपा पदभार पार्टी की परंपरा के अनुसार पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मेहता ने औपचारिक रूप से नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष को पदभार सौंपा। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अरुण कुमार मेहता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की नीतियों, विचारों और सामाजिक न्याय और शिक्षा सुधार से जुड़े संकल्पों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। संगठन को बूथ स्तर तक किया जाएगा मजबूत उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में संगठन विस्तार अभियान चलाया जाएगा और अधिक से अधिक युवाओं और आम लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने औरंगाबाद को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला बताते हुए कहा कि यहां संगठन को मजबूत करने की व्यापक संभावनाएं हैं। कार्यक्रम में वरीय नेता रामकुमार मेहता, विनोद कुशवाहा, सविता कुमारी, बसंत कुमार मेहता, नीतीश कुमार, राकेश रोशन सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के संकल्प के साथ हुआ। औरंगाबाद शहर के नगर भवन में आज राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के जिला संगठन का चुनाव शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के दौरान अरुण कुमार मेहता को निर्विरोध रूप से पार्टी का जिलाध्यक्ष चुना गया। उनके निर्वाचित होने की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और पूरे सभागार में तालियों और नारों की गूंज सुनाई देने लगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया संचालित की गई। इस दौरान अरुण कुमार मेहता ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन की अंतिम समय सीमा तक किसी अन्य कार्यकर्ता की ओर से जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी कर रहे जिला पर्यवेक्षक और पार्टी के निर्वाचित पदाधिकारी जैनेंद्र कुशवाहा ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष सिंह चंद्रवंशी, वरिष्ठ नेता राम परीक्षा सिंह और अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में अरुण कुमार मेहता को राष्ट्रीय लोक मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित किया। घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। पूर्व जिलाध्यक्ष ने सौंपा पदभार पार्टी की परंपरा के अनुसार पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मेहता ने औपचारिक रूप से नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष को पदभार सौंपा। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अरुण कुमार मेहता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की नीतियों, विचारों और सामाजिक न्याय और शिक्षा सुधार से जुड़े संकल्पों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। संगठन को बूथ स्तर तक किया जाएगा मजबूत उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों और पंचायतों में संगठन विस्तार अभियान चलाया जाएगा और अधिक से अधिक युवाओं और आम लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने औरंगाबाद को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला बताते हुए कहा कि यहां संगठन को मजबूत करने की व्यापक संभावनाएं हैं। कार्यक्रम में वरीय नेता रामकुमार मेहता, विनोद कुशवाहा, सविता कुमारी, बसंत कुमार मेहता, नीतीश कुमार, राकेश रोशन सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के संकल्प के साथ हुआ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *