CSP लूट मामले का बदमाश अरेस्ट:समस्तीपुर में 15 दिन पहले हुई थी वारदात; लूटी गई राशि भी बरामद

CSP लूट मामले का बदमाश अरेस्ट:समस्तीपुर में 15 दिन पहले हुई थी वारदात; लूटी गई राशि भी बरामद

समस्तीपुर के सारारंजन थाना क्षेत्र में करीब 15 दिन पहले रायपुर बुजुर्ग गांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सीएससी से लूट हुई थी। इस मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस मामले में दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के वार्ड-17 गौसपुर काली चौक निवासी मोहम्मद खुर्शीद आलम के बेटे शमशेर उर्फ मियां को गिरफ्तार किया है। ट्रेनिंग आईपीएस शाह थाना अध्यक्ष अनिकेत कुमार द्विवेदी ने बताया कि लूट की घटना के बाद टीम का गठन किया गया था। पहले इस मामले में तीन बदमाशों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसके पास से लूटी गई राशि भी बरामद की गई थी। लूट की रकम पहले हुई बरामद शमशेर इस मामले के अंतिम बदमाश है, जिसे भी अब गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसे जेल भेजा जा रहा है। इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूट की राशि बरामद कर ली गई थी। ट्रेनी एसपी सह थाना अध्यक्ष ने बताया कि पिछले 18 मई को दिनदहाड़े बदमाशों ने सीएसपी पर धावा बोलकर बोलकर करीब ढाई लाख रुपए की लूट कर ली थी। इस घटना के बाद डीआइयू की टीम लगातार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी कर रही थी। पूर्व में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था। समस्तीपुर के सारारंजन थाना क्षेत्र में करीब 15 दिन पहले रायपुर बुजुर्ग गांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सीएससी से लूट हुई थी। इस मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस मामले में दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के वार्ड-17 गौसपुर काली चौक निवासी मोहम्मद खुर्शीद आलम के बेटे शमशेर उर्फ मियां को गिरफ्तार किया है। ट्रेनिंग आईपीएस शाह थाना अध्यक्ष अनिकेत कुमार द्विवेदी ने बताया कि लूट की घटना के बाद टीम का गठन किया गया था। पहले इस मामले में तीन बदमाशों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसके पास से लूटी गई राशि भी बरामद की गई थी। लूट की रकम पहले हुई बरामद शमशेर इस मामले के अंतिम बदमाश है, जिसे भी अब गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसे जेल भेजा जा रहा है। इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूट की राशि बरामद कर ली गई थी। ट्रेनी एसपी सह थाना अध्यक्ष ने बताया कि पिछले 18 मई को दिनदहाड़े बदमाशों ने सीएसपी पर धावा बोलकर बोलकर करीब ढाई लाख रुपए की लूट कर ली थी। इस घटना के बाद डीआइयू की टीम लगातार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी कर रही थी। पूर्व में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *