RJD 9 जून के धरना-प्रोटेस्ट की तैयारी में जुटा:लखीसराय में पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग में बनाई स्ट्रेटेजी

RJD 9 जून के धरना-प्रोटेस्ट की तैयारी में जुटा:लखीसराय में पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग में बनाई स्ट्रेटेजी

लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने 9 जून को प्रखंड मुख्यालयों पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को शहर के एक निजी होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मखदुमपुर विधायक सूबेदार दास, राजद जिलाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ भगवान यादव, कालीचरण दास और प्रेम सागर चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसमें 9 जून को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर होने वाले धरना-प्रदर्शन की रणनीति और तैयारियों की समीक्षा की गई। आंदोलन को सफल बनाने पर चर्चा हुई इस दौरान महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और राज्य की कानून-व्यवस्था को प्रमुख मुद्दा बनाकर सरकार के खिलाफ आंदोलन को सफल बनाने पर चर्चा हुई। पार्टी इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। मखदुमपुर विधायक सूबेदार दास ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल पूरे बिहार में प्रखंड स्तर पर धरना-प्रदर्शन आयोजित कर जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इसके बाद 17 जून को सभी जिला मुख्यालयों पर महाधरना का आयोजन किया जाएगा। विधायक ने कार्यकर्ताओं से इन आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। ”राबड़ी देवी का आवास खाली नहीं होने दिया जाएगा” बैठक के दौरान विधायक सूबेदार दास ने राज्य सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को खाली कराने और उनकी सुरक्षा व्यवस्था हटाने का प्रयास करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि राजद इस कदम का पुरजोर विरोध करेगा और राबड़ी देवी का आवास खाली नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी आंदोलनों की सफलता को लेकर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने 9 जून को प्रखंड मुख्यालयों पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को शहर के एक निजी होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मखदुमपुर विधायक सूबेदार दास, राजद जिलाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ भगवान यादव, कालीचरण दास और प्रेम सागर चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसमें 9 जून को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर होने वाले धरना-प्रदर्शन की रणनीति और तैयारियों की समीक्षा की गई। आंदोलन को सफल बनाने पर चर्चा हुई इस दौरान महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और राज्य की कानून-व्यवस्था को प्रमुख मुद्दा बनाकर सरकार के खिलाफ आंदोलन को सफल बनाने पर चर्चा हुई। पार्टी इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। मखदुमपुर विधायक सूबेदार दास ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल पूरे बिहार में प्रखंड स्तर पर धरना-प्रदर्शन आयोजित कर जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इसके बाद 17 जून को सभी जिला मुख्यालयों पर महाधरना का आयोजन किया जाएगा। विधायक ने कार्यकर्ताओं से इन आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। ”राबड़ी देवी का आवास खाली नहीं होने दिया जाएगा” बैठक के दौरान विधायक सूबेदार दास ने राज्य सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को खाली कराने और उनकी सुरक्षा व्यवस्था हटाने का प्रयास करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि राजद इस कदम का पुरजोर विरोध करेगा और राबड़ी देवी का आवास खाली नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी आंदोलनों की सफलता को लेकर भी गहन विचार-विमर्श किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *