अररिया-फारबिसगंज मार्ग पर एनएच-27 स्थित लाइन चौक के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान फारबिसगंज प्रखंड के खमकॉल गांव निवासी 40 वर्षीय रविंद्र कुमार मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविंद्र कुमार मंडल एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और कटिहार में एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने जा रहे थे। वे फारबिसगंज से कटिहार की ओर बाइक से जा रहे थे, तभी लाइन चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। देखते ही देखते एनएच-27 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल यातायात थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों व स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। रविंद्र कुमार मंडल अपने परिवार के मुख्य आधार थे, और उनकी अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे परिवार पर गहरा सदमा लगा है। गति नियंत्रण के कड़े प्रबंध करने की अपील की
स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर ट्रक चालक के खिलाफ नारेबाजी की और यातायात पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है। परिजनों ने प्रशासन से ऐसे संवेदनशील इलाकों में गति नियंत्रण के कड़े प्रबंध करने की अपील की है। यातायात पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अररिया-फारबिसगंज मार्ग पर एनएच-27 स्थित लाइन चौक के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान फारबिसगंज प्रखंड के खमकॉल गांव निवासी 40 वर्षीय रविंद्र कुमार मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविंद्र कुमार मंडल एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और कटिहार में एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने जा रहे थे। वे फारबिसगंज से कटिहार की ओर बाइक से जा रहे थे, तभी लाइन चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। देखते ही देखते एनएच-27 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल यातायात थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों व स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। रविंद्र कुमार मंडल अपने परिवार के मुख्य आधार थे, और उनकी अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे परिवार पर गहरा सदमा लगा है। गति नियंत्रण के कड़े प्रबंध करने की अपील की
स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर ट्रक चालक के खिलाफ नारेबाजी की और यातायात पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है। परिजनों ने प्रशासन से ऐसे संवेदनशील इलाकों में गति नियंत्रण के कड़े प्रबंध करने की अपील की है। यातायात पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।