रितू जायसवाल भाजपा में शामिल:राजद प्रदेश महासचिव शाश्वत गौतम ने साधा निशाना, बोले- “वैचारिक घर” में गृह प्रवेश

रितू जायसवाल भाजपा में शामिल:राजद प्रदेश महासचिव शाश्वत गौतम ने साधा निशाना, बोले- “वैचारिक घर” में गृह प्रवेश

शिवहर लोकसभा क्षेत्र से राजद की पूर्व प्रत्याशी रितू जायसवाल के भाजपा में शामिल होने पर राजद के प्रदेश महासचिव शाश्वत गौतम ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। गौतम ने कहा कि पूर्व प्रत्याशी अपने “वैचारिक घर” में गृह प्रवेश कर रही हैं। उन्होंने उन्हें शुभकामना देते हुए तंज कसा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद रितू जायसवाल बेहतर तरीके से समझ पाएंगी कि सवर्ण समाज के लोग टाइटल पूछकर किस तरह व्यवहार करते हैं। शाश्वत गौतम ने राजद पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी ने बिना वैचारिक प्रतिबद्धता का आकलन किए ऐसे व्यक्ति को विधानसभा और लोकसभा का टिकट दिया, साथ ही महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया। उन्होंने समाजवादी साथियों और राजद समर्थकों से अपील की कि जातिगत समूहों के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले लोगों को अधिक महत्व देने से बचना चाहिए। गौतम ने यह भी कहा कि कुछ लोगों की राजनीति केवल एक विशेष समूह को निशाना बनाने तक सीमित रहती है और उनका भविष्य जाति व धर्म आधारित विभाजनकारी राजनीति पर टिका होता है। शिवहर लोकसभा क्षेत्र से राजद की पूर्व प्रत्याशी रितू जायसवाल के भाजपा में शामिल होने पर राजद के प्रदेश महासचिव शाश्वत गौतम ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। गौतम ने कहा कि पूर्व प्रत्याशी अपने “वैचारिक घर” में गृह प्रवेश कर रही हैं। उन्होंने उन्हें शुभकामना देते हुए तंज कसा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद रितू जायसवाल बेहतर तरीके से समझ पाएंगी कि सवर्ण समाज के लोग टाइटल पूछकर किस तरह व्यवहार करते हैं। शाश्वत गौतम ने राजद पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी ने बिना वैचारिक प्रतिबद्धता का आकलन किए ऐसे व्यक्ति को विधानसभा और लोकसभा का टिकट दिया, साथ ही महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया। उन्होंने समाजवादी साथियों और राजद समर्थकों से अपील की कि जातिगत समूहों के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले लोगों को अधिक महत्व देने से बचना चाहिए। गौतम ने यह भी कहा कि कुछ लोगों की राजनीति केवल एक विशेष समूह को निशाना बनाने तक सीमित रहती है और उनका भविष्य जाति व धर्म आधारित विभाजनकारी राजनीति पर टिका होता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *