मोतिहारी के आदापुर प्रखंड क्षेत्र में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मंगलवार को आदापुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीआई रमेश कुमार महतो ने की। सीआई रमेश कुमार महतो ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों से प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर समाज में भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, त्याग और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक पर्व है। महतो ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करने को कहा। उन्होंने पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग करने का भी आग्रह किया। बैठक में मौजूद लोगों ने भी अपने विचार रखे और क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने के लिए प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। बीडीओ रणधीर कुमार ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर एसआई पंकज कुमार, मुखिया सफी अहमद मियां, पूर्व मुखिया मनोज कुमार यादव, शमशेर आलम, शंकर प्रसाद, मो. कलाम, सरपंच मो. नुरूल होदा, महताब आलम, कन्हैया लाल प्रसाद, राजेश प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मोतिहारी के आदापुर प्रखंड क्षेत्र में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मंगलवार को आदापुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीआई रमेश कुमार महतो ने की। सीआई रमेश कुमार महतो ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों से प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर समाज में भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, त्याग और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक पर्व है। महतो ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करने को कहा। उन्होंने पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग करने का भी आग्रह किया। बैठक में मौजूद लोगों ने भी अपने विचार रखे और क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने के लिए प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। बीडीओ रणधीर कुमार ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर एसआई पंकज कुमार, मुखिया सफी अहमद मियां, पूर्व मुखिया मनोज कुमार यादव, शमशेर आलम, शंकर प्रसाद, मो. कलाम, सरपंच मो. नुरूल होदा, महताब आलम, कन्हैया लाल प्रसाद, राजेश प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


