रफीगंज में युवक की चाकू मारकर हत्या:अब्दुलपुर मुहल्ले में हुई घटना, एक आरोपी हिरासत में

रफीगंज में युवक की चाकू मारकर हत्या:अब्दुलपुर मुहल्ले में हुई घटना, एक आरोपी हिरासत में

रफीगंज के अब्दुलपुर मुहल्ले में मो. सदीक के 20 वर्षीय पुत्र मो. फैज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे हुई, जब उसे मोहल्ले से बुलाकर राजा बगीचा ले जाया गया। परिजनों के अनुसार, कुछ देर बाद सूचना मिली कि मो. फैज पर चाकू से कई जगह हमला किया गया है। उसके साथ मौजूद एक सहयोगी पर भी हमले की बात कही जा रही है। गंभीर रूप से घायल मो. फैज को स्थानीय लोगों की मदद से रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार और डॉ. सुबोध कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मो. फैज गया कॉलेज में स्नातक का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। थानाध्यक्ष शंभू कुमार पुलिस पदाधिकारियों के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। बताया जाता है कि मो. फैज अपने दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके पिता झारखंड के हजारीबाग में रूई-गद्दा बनाने का काम करते हैं और फिलहाल घर से बाहर हैं। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हालांकि, हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है और क्षेत्र में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेजा जा रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। रफीगंज के अब्दुलपुर मुहल्ले में मो. सदीक के 20 वर्षीय पुत्र मो. फैज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे हुई, जब उसे मोहल्ले से बुलाकर राजा बगीचा ले जाया गया। परिजनों के अनुसार, कुछ देर बाद सूचना मिली कि मो. फैज पर चाकू से कई जगह हमला किया गया है। उसके साथ मौजूद एक सहयोगी पर भी हमले की बात कही जा रही है। गंभीर रूप से घायल मो. फैज को स्थानीय लोगों की मदद से रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार और डॉ. सुबोध कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मो. फैज गया कॉलेज में स्नातक का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। थानाध्यक्ष शंभू कुमार पुलिस पदाधिकारियों के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। बताया जाता है कि मो. फैज अपने दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके पिता झारखंड के हजारीबाग में रूई-गद्दा बनाने का काम करते हैं और फिलहाल घर से बाहर हैं। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हालांकि, हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है और क्षेत्र में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेजा जा रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *