पीयूकैट-2026 की संशोधित समय-सारिणी जारी:आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून तक बढ़ी, परिणाम 5 जुलाई को

पीयूकैट-2026 की संशोधित समय-सारिणी जारी:आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून तक बढ़ी, परिणाम 5 जुलाई को

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए पीयूकैट-2026 (PUCAT) की संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी है। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा 29 और 30 जून को आयोजित होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जून कर दी गई है।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पीयूकैट-2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव केशलाल ने बताया कि अब तक ढाई हजार से अधिक अभ्यर्थी प्रवेश के लिए आवेदन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल के माध्यम से संचालित की जा रही है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, पीयूकैट-2026 की प्रवेश परीक्षा 29 और 30 जून को आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा समाप्त होने के बाद 30 जून की शाम को उत्तर कुंजी (आंसर-की) जारी की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम 5 जुलाई को घोषित किया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग प्रक्रिया 9 जुलाई से शुरू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, अंतिम सेमेस्टर या अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थी भी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी, उनमें भी 9 जुलाई से संबंधित विभागों में काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *