भीलवाड़ा में रात को जमकर बारिश से मौसम सुहावना:तापमान गिरा-लोगों को राहत,अगले सप्ताह से फिर पड़ेगी तेज गर्मी

भीलवाड़ा में रात को जमकर बारिश से मौसम सुहावना:तापमान गिरा-लोगों को राहत,अगले सप्ताह से फिर पड़ेगी तेज गर्मी

भीलवाड़ा शहर में शुक्रवार रात हुई बारिश ने लोगों को दिन भर की गर्मी और उमस से राहत दी।रात करीब 8:30 बजे तेज हवाओं का दौर शुरू हुआ और उसके बाद करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद देर रात तक रुक-रुककर बूंदाबांदी चलती रही। राहत की बारिश-मौसम हुआ सुहावना गुरुवार रात को मौसम ने करवट बदली। देर रात तेज हवाओं और अंधड़ के साथ तेज बारिश हुई। जिसके चलते शहर की सड़कों पर पानी बहने लगा, लोगों को थोड़ी परेशानी हुई लेकिन दिन भर की गर्मी और उमस से राहत भी मिली। लगातार तापमान में बदलाव तेज बारिश और मौसम में हुए बदलाव का असर तापमान पर दिखा। 24 घंटों में दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। रात के तापमान में रिकॉर्ड 7.7 डिग्री की भारी गिरावट आई।शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रहा।न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री पर आ गया जबकि आज अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। अभी प्री मानसून नहीं मौसम विभाग के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया की राज्य के ऊपर बने परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है इस बारिश को प्री मानसून कहना जल्दबाजी होगी।जब मानसून पास आ जाता है तो मानसूनी हवाओं से जो बरसात होती है उसे प्री मानसून कह सकते हैं। अभी मानसून महाराष्ट्र तक भी नहीं पहुंचा है। अगले सप्ताह से तेज गर्मी मौसम विभाग के मुताबिक आंधी बारिश की गतिविधियों में 8 जून से कमी आएगी और तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होगी। 8 से 11 जून के दौरान अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री दर्ज होने व गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *