भिवानी में घायल ब्लैक कोबरा का रेस्क्यू; VIDEO:कांटेदार तार में फंसने के कारण चली चोट, गौ रक्षा दल की टीम ने किया उपचार, सुरक्षित छोड़ा

भिवानी की गौ रक्षा दल की टीम को सूचना मिली कि दादरी रोड स्थित पेट्रोप के पास एक सांप घायल अवस्था में है। इस सूचना पर गौ रक्षा दल टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल सांप का रेस्क्यू किया और उसका उपचार किया। जिसके बाद घायल सांप को सुरक्षित छोड़ दिया। गौ रक्षा दल की टीम में प्रवीण हालुवास, दिनेश हालुवास, निखिल, गौरव व योगी फौजी आदि युवा शामिल रहे। उन्होंने बताया कि उनके पास सूचना आई थी कि दादरी रोड पेट्रोल पंप के पास एक काला कोबरा सांप किसी कंटीले तार की वजह से जख्मी हो गया है। घायल सांप का उपचार करने में जोखिम होता है, लेकिन टीम ने दिनेश हालुवास के नेतृत्व में मोके पर पहुंचकर घायल सांप का उपचार किया। उन्होंने बताया कि जब वे फंसे तो सांप कंटीले तार में फंसा हुआ था। जिसके कारण सांप के शरीर पर काफी जगह चोट लगी हुई थी। जिसको वहां से पकड़ा गया। वहीं कोबरा सांप का सुरक्षा उपाय अपनाते हुए मरहम पट्‌टी गई। जिसके बाद सांप को सुरक्षित छोड़ दिया। जिसकी लंबाई करीब 4 फीट थी। साथ ही उन्होंने कहा कि जीवों को भी सुरक्षित रहने का हम है। इसलिए कोई भी व्यक्ति किसी भी जीव को नुकसान ना पहुंचाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *