करंट लगने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत:बचाने के प्रयास में नानी घायल, खेलते समय बिजली के चपेट में आया

करंट लगने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत:बचाने के प्रयास में नानी घायल, खेलते समय बिजली के चपेट में आया

बेगूसराय सदर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। सूजा पंचायत के भर्राटोला स्थित सोयरा हनुमान मंदिर के पास करंट लगने से सात वर्षीय बच्चे अमरदीप कुमार की मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में उसकी नानी शोभा देवी भी घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह अमरदीप अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह बिजली के एक खंभे के संपर्क में आ गया, जिससे उसे तेज करंट लगा। बच्चे को करंट लगता देख उसकी नानी शोभा देवी उसे बचाने के लिए आगे बढ़ीं। इस दौरान उन्हें भी करंट लग गया और वे घायल हो गईं। घटना के बाद दोनों को तुरंत इलाज के लिए एक स्थानीय निजी क्लीनिक ले जाया गया। क्लीनिक में चिकित्सकों ने अमरदीप को मृत घोषित कर दिया। घायल शोभा देवी का उपचार जारी है।बताया गया है कि अमरदीप मूल रूप से खगड़िया जिले का निवासी था और अपने ननिहाल सूजा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बेगूसराय सदर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। सूजा पंचायत के भर्राटोला स्थित सोयरा हनुमान मंदिर के पास करंट लगने से सात वर्षीय बच्चे अमरदीप कुमार की मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में उसकी नानी शोभा देवी भी घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह अमरदीप अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह बिजली के एक खंभे के संपर्क में आ गया, जिससे उसे तेज करंट लगा। बच्चे को करंट लगता देख उसकी नानी शोभा देवी उसे बचाने के लिए आगे बढ़ीं। इस दौरान उन्हें भी करंट लग गया और वे घायल हो गईं। घटना के बाद दोनों को तुरंत इलाज के लिए एक स्थानीय निजी क्लीनिक ले जाया गया। क्लीनिक में चिकित्सकों ने अमरदीप को मृत घोषित कर दिया। घायल शोभा देवी का उपचार जारी है।बताया गया है कि अमरदीप मूल रूप से खगड़िया जिले का निवासी था और अपने ननिहाल सूजा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *