बांका के बंधुवा कुरावा थाना क्षेत्र के कोरेयाबरन गांव में रविवार की शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मासिक रूप से कमजोर रहने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या की बात खुद से कर लेने की बात कही जा रही है। मृतक की पहचान जमदाहा ओपी क्षेत्र के रंगापतार गांव निवासी गणेश यादव के 30 वर्षीय पुत्र ब्रह्मदेव यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उनकी शादी कोरेयाबरन गांव निवासी सिकंदर यादव की पुत्री से हुई थी और वह पिछले कुछ समय से अपनी ससुराल में रह रहे थे। परिजनों के अनुसार ब्रह्मदेव यादव लंबे समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। घर के अंदर उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें मृत अवस्था में पाया गया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।घटना के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त है, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर बंधुवा कुरावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बांका के बंधुवा कुरावा थाना क्षेत्र के कोरेयाबरन गांव में रविवार की शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मासिक रूप से कमजोर रहने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या की बात खुद से कर लेने की बात कही जा रही है। मृतक की पहचान जमदाहा ओपी क्षेत्र के रंगापतार गांव निवासी गणेश यादव के 30 वर्षीय पुत्र ब्रह्मदेव यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उनकी शादी कोरेयाबरन गांव निवासी सिकंदर यादव की पुत्री से हुई थी और वह पिछले कुछ समय से अपनी ससुराल में रह रहे थे। परिजनों के अनुसार ब्रह्मदेव यादव लंबे समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। घर के अंदर उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें मृत अवस्था में पाया गया। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।घटना के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त है, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर बंधुवा कुरावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


