Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals: आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में आखिरी ओवर में एक गलती की वजह से RCB को हार का सामना करना पड़ा।
IPL 2026 RCB vs DC Highlights: आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में फैंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 175 रन बनाए और दिल्ली को 176 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने यह लक्ष्य आखिरी ओवर में एक गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इस मुकाबले में एक समय तक आरसीबी का दबदबा नजर आ रहा था, लेकिन आखिरी ओवर में कप्तान रजत पाटीदार की एक गलती टीम पर भारी पड़ गई।
आखिरी ओवर में आरसीबी को 14 रन डिफेंड करने थे। कप्तान पाटीदार ने गेंदबाजी के लिए रोमारियो शेफर्ड को चुना, जिन्होंने इससे पहले मैच में कोई ओवर नहीं डाला था। उनके पास अन्य विकल्प भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने शेफर्ड पर भरोसा जताया। ओवर की पहली गेंद पर डेविड मिलर ने सिंगल लिया, जबकि दूसरी गेंद पर ‘ट्रिस्टन स्टब्स ने एक रन लिया। अब आखिरी 4 गेंदों पर 13 रन की जरूरत थी और मैच अभी भी आरसीबी के पक्ष में झुका हुआ लग रहा था।
3 गेंद में मिलर ने छीन लिया मैच
लेकिन इसके बाद मैच का रुख पूरी तरह बदल गया। डेविड मिलर ने अगली दो गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़ दिए और पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर मुकाबला एक गेंद पहले ही खत्म कर दिया। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक अंदाज में मैच अपने नाम किया, जबकि आरसीबी के हाथ से जीता हुआ मुकाबला फिसल गया।
Sports – Patrika | CMS




