Kangana Ranaut takes back control her social media: कंगना रनौत ने अपने अकाउंट्स के बारे में खुलासा किया है कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स का कंट्रोल दोबारा खुद संभाल लिया है। उनका कहना है कि वो अपने फॉलोअर्स से सीधे तरीके से बात करना पसंद करती हैं, जबकि उनकी टीम के जरिए लिखे गए पोस्ट और कैप्शन उनकी असली पर्सनैलिटी को नहीं दिखाते थे। इसीलिए, कंगना के इस बयान ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है।
सोशल मीडिया का मकसद लोगों से वास्तविक जुड़ाव बनाना है
एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने बताया कि जब उन्होंने अपनी सोशल मीडिया टीम के जरिए लिखे गए कुछ कैप्शन देखे, तो उन्हें वे काफी बनावटी लगे। इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे कैप्शन ऐसे लगाते थे जैसे किसी हेडमास्टर को चिट्ठी लिखी जा रही हो। दरअसल, सोशल मीडिया का मकसद लोगों से सहज और वास्तविक जुड़ाव बनाना है, न कि हर बात को जरूरत से ज्यादा सजाकर दिखाना है।
उन्होंने कहा कि अगर वो अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की कोई साधारण बात शेयर कर रही हैं, तो उसे उसी सादगी के साथ लिखा जाना चाहिए। उनका मानना है कि लोगों को असली व्यक्तित्व पसंद आता है और सोशल मीडिया पर अत्यधिक औपचारिकता कई बार व्यक्ति की पहचान को छिपा देती है। इसी वजह से उन्होंने फैसला किया कि अब वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर खुद ज्यादा एक्टिव रहेंगी और अपने अंदाज में बातें रखेंगी।
कंगना रनौत अपनी बेबाक राय और साफ बोलने के अंदाज से फेमस है
इतना ही नहीं, कंगना ने ये भी माना कि सार्वजनिक जीवन जीने वाले लोगों के लिए हर कदम पर लोगों की नजर होती है। कई बार किसी फोटो का एंगल, कोई बयान या छोटी-सी गलती भी बड़ी खबर बन जाती है। उन्होंने कहा कि सेलिब्रिटी होने के कारण उनकी छोटी-छोटी गलतियां भी चर्चा का विषय बन जाती हैं, लेकिन वो इन बातों को जीवन का हिस्सा मानती हैं। सोशल मीडिया पर आने वाले कमेंट्स को लेकर भी कंगना ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि आलोचना और प्रतिक्रियाएं हर सार्वजनिक व्यक्ति के जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन वो कमेंट्स को ज्यादा ध्यान नहीं देतीं।
बता दें, कंगना रनौत अपनी बेबाक राय और साफ बोलने के अंदाज के लिए जानी जाती हैं। राजनीति और फिल्म जगत दोनों में एक्टिव कंगना हमेशा सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म “भारत भाग्य विधाता” में नजर आएंगी।


