भारतीय टीम के कप्तान के पद से हटाये जाने के बाद सूर्यकुमार यादव फिर से फॉर्म में आ गए हैं। सूर्या ने इस मैच में 36 गेंद पर एक छक्के और 13 चौकों की मदद से नाबाद 72 रन बनाए और टीम को छह विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
Suryakumar Yadav, MSC Maratha Royals vs Triumphs Knights MNE, T20 Mumbai 2026: टी20 मुंबई 2026 लीग का 15वां मुक़ाबला ट्रायम्फ नाइट्स एमएनई (TKMNE) और मुंबई फाल्कन्स (SMF) के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ट्रायम्फ नाइट्स के कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला एक बार फिर जमकर बोला।
सूर्यकुमार ने खेली ताबड़तोड़ पारी
भारतीय टीम के कप्तान के पद से हटाये जाने के बाद सूर्यकुमार यादव फिर से फॉर्म में आ गए हैं। सूर्या ने इस मैच में 36 गेंद पर एक छक्के और 13 चौकों की मदद से नाबाद 72 रन बनाए और टीम को छह विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। यह ट्रायम्फ नाइट्स एमएनई की इस सीजन पहली जीत है।
सिद्धेश लाड की टीम हारी
इससे पहले मुंबई फाल्कन्स (SMF) के खिलाफ पिछले मुक़ाबले में उन्होंने 24 गेंद पर 48 रनों की पारी खेली थी। सिद्धेश लाड की कप्तानी वाली मुंबई फाल्कन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 152 रन बनाए। टीम के लिए चिन्मय सुतार ने 26 गेंद पर 32, मैक्सवेल स्वामीनाथन ने 29 गेंद पर 26 और लाड ने 16 गेंद पर 24 रन बनाए। ट्रायम्फ नाइट्स एमएनई के लिए सागर मिश्रा ने दो विकेट लिए।
जवाब में ट्रायम्फ नाइट्स एमएनई ने सूर्या की कप्तानी पारी की मदद से इस लक्ष्य को 16 ओवर में हासिल कर लिया। सूर्या के अलावा नूतन कुमार गोयल ने 42 गेंद पर 56 रन बनाए। मुंबई फाल्कन्स की ओर से इरफान उमइर अथर्व भोसले ने दो – दो विकेट लिए।
कप्तानी परिवर्तन और सूर्या की प्रतिक्रिया
बता दें कि सूर्यकुमार यादव की जगह अब श्रेयस अय्यर भारतीय पुरुष टी20 टीम के नए कप्तान बनाए गए हैं। कप्तानी छिनने के बाद सूर्यकुमार ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि वे अपने लंबे समय के साथी श्रेयस के लिए “बहुत-बहुत-बहुत खुश” हैं। उन्होंने इसे मुंबई क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण बताया।
मैच शुरू होने से पहले दोनों खिलाड़ियों ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया। टॉस के समय सूर्यकुमार ने श्रेयस को कप्तानी संभालने पर बधाई देते हुए कहा, “जैसा कि आपने कहा, बहुत कुछ हो रहा है, लेकिन मैं श्रेयस के लिए बहुत खुश हूं। उन्हें भारतीय टी20 टीम की कप्तानी मिल रही है। हमने बॉम्बे में साथ मिलकर बहुत क्रिकेट खेला है। सबसे खास बात यह है कि मुंबई के लगातार तीन कप्तान भारत की टी20 टीम की कमान संभाल रहे हैं। यह बहुत गर्व का क्षण है और सभी को इसका जश्न मनाना चाहिए।”
Sports – Patrika | CMS




