सीवरेज-पेयजल अव्यवस्था पर कांग्रेस का प्रदर्शन:नर्मदापुरम में बोले- ठेकेदार कहते हैं, दिल्ली से टेंडर हुआ, हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता

सीवरेज-पेयजल अव्यवस्था पर कांग्रेस का प्रदर्शन:नर्मदापुरम में बोले- ठेकेदार कहते हैं, दिल्ली से टेंडर हुआ, हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता

नर्मदापुरम की सीवरेज लाइन, पेयजल व्यवस्था, ट्रैफिक अव्यवस्था और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार शाम 5 बजे कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपे। नगर कांग्रेस और ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने तीन अलग-अलग पत्रों के माध्यम से समस्याओं के निराकरण की मांग की। सीवरेज और पेयजल परियोजना पर उठाए सवाल नेता प्रतिपक्ष अनोखी राजौरिया और अजय सैनी ने शहर में सीवरेज लाइन और अमृत 2.0 पेयजल परियोजना के कार्यों पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि शहर में कई स्थानों पर खुदाई के बाद रेस्टोरेशन का कार्य घटिया गुणवत्ता का किया गया है। बारिश के दौरान खुदी हुई जगहों पर वाहन फंस रहे हैं। आरोप है कि फंसे वाहनों को निकालने के बदले ठेकेदार के कर्मचारी रुपए मांगते हैं। ट्रैफिक व्यवस्था पर भी जताई नाराजगी जिला अध्यक्ष शिवकांत पांडे ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि ट्रैफिक पुलिस केवल चालानी कार्रवाई पर ध्यान दे रही है, जबकि जाम और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या लगातार बनी हुई है। उन्होंने शहर में पार्किंग व्यवस्था विकसित करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम और तहसील कार्यालय को रसूलिया शिफ्ट करने का भी विरोध किया। उनका कहना है कि कोर्ट और कलेक्ट्रेट सहित अधिकांश सरकारी कार्यालय एक ही क्षेत्र में हैं। ऐसे में कार्यालयों को रसूलिया स्थानांतरित करने से आम लोगों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। नगर कांग्रेस की प्रमुख मांगें किसानों के मुद्दे भी उठाए ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मूंग खरीदी और खाद वितरण से जुड़े मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। इसमें जियो टैगिंग आधारित गिरदावरी व्यवस्था को अव्यवहारिक बताते हुए सुधार की मांग की गई। साथ ही मूंग की खरीदी 12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के मान से करने तथा खाद वितरण में ई-टोकन व्यवस्था को सरल बनाने की मांग भी उठाई गई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शहर में सीवरेज, पेयजल, ट्रैफिक और सड़क संबंधी समस्याओं से आम लोग परेशान हैं, जबकि किसान मूंग खरीदी और खाद वितरण की प्रक्रियाओं में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। इन्हीं मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *