विधायक ने शहजाद बांध सिंचाई योजना का निरीक्षण किया:अधिकारियों को पारदर्शिता और समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए

विधायक ने शहजाद बांध सिंचाई योजना का निरीक्षण किया:अधिकारियों को पारदर्शिता और समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए

ललितपुर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने सोमवार दोपहर तालबेहट विकास खंड में स्थित ‘शहजाद बांध स्प्रिंकलर सिंचाई योजना’ के कैंप कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, विधायक कुशवाहा ने परियोजना की प्रगति, गुणवत्ता और कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का कार्य पूरी पारदर्शिता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। विधायक ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य किसान भाइयों को सिंचाई की आधुनिक सुविधाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। इसके अतिरिक्त, विधायक रामरतन कुशवाहा ने ग्राम पंचायत ‘तेरई’ में निर्मित सड़क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यह सड़क मजबूती के साथ बनकर तैयार है और यह न केवल ग्राम तेरई, बल्कि पूरी पंचायत के निवासियों के लिए आवागमन का सुगम और सुरक्षित साधन बन गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *