रिपोर्टर ने पूछा- ‘यह आपका आखिरी टी20 विश्व कप है’, हरमनप्रीत कौर ने एमएस धोनी की तरह दिया जवाब, हंसने लगे अन्य टीमों के कप्तान

रिपोर्टर ने पूछा- ‘यह आपका आखिरी टी20 विश्व कप है’, हरमनप्रीत कौर ने एमएस धोनी की तरह दिया जवाब, हंसने लगे अन्य टीमों के कप्तान

हरमनप्रीत कौर का जवाब सुनकर कार्यक्रम में मौजूद अन्य कप्तान और मीडिया वाले भी मुस्कुराने लगे और रिपोर्टर के पास कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं बचा। 

Harmanpreet kaur, T20 world cup 2026: आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। 12 जून से शुरू होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट से पहले लंदन में ‘कैप्टन्स कार्निवल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी 12 टीमों के कप्तान इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर से एक रिपोर्टर ने ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसकी उन्हें शायद कोई उम्मीद नहीं थी।

रिपोर्टर ने 37 वर्षीय हरमनप्रीत से सीधे पूछा, “क्या यह आपका आखिरी विश्व कप है?”

हरमनप्रीत मुस्कुराईं और बोलीं, “क्यों?”

रिपोर्टर ने जवाब दिया, “बस पूछ रहा था।”

इस पर हरमनप्रीत ने पलटकर पूछा, “क्या आपको लगता है कि मुझे अब खेलना बंद कर देना चाहिए?”

रिपोर्टर तुरंत बोला, “बिल्कुल नहीं।”

हरमनप्रीत ने फिर मुस्कुराते हुए कहा, “तो फिर आप यह सवाल क्यों पूछ रहे हैं?”

उनका यह जवाब सुनकर पूरे कार्यक्रम हॉल में हंसी छा गई। रिपोर्टर के पास कुछ कहने को बचा ही नहीं। इस तरह का तीखा और स्मार्ट जवाब इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी दे चुके हैं। जब उनके रिटायरमेंट को लेकर एक रिपोर्टर ने सवाल किया था, तब धोनी ने मुस्कुराते हुए पूछा था, “क्या मैं आपको फिट नहीं लगता?”

कहां -कहां खेले जाएंगे मैच

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का 10वां एडिशन महिला क्रिकेट के लिए एक अहम कदम है। साल 2009 में इस टूर्नामेंट की शुरुआत इंग्लैंड में ही हुई थी। इस बार सात वेन्यू (ओल्ड ट्रैफर्ड, हेडिंग्ले, एजबेस्टन, काउंटी ग्राउंड ब्रिस्टल, यूटिलिटा बाउल, द ओवल और लॉर्ड्स) पर कुल 33 मैच खेले जाएंगे। मेजबान इंग्लैंड का लक्ष्य पहले महिला टी20 वर्ल्ड कप की अपनी सफलता को दोहराना है। साल 2009 में इंग्लैंड ने शार्लेट एडवर्ड्स की कप्तानी में अपना पहला खिताब जीता था, जो अब टीम की हेड कोच हैं। इंग्लैंड को 2017 में घरेलू मैदान पर विमेंस वनडे वर्ल्ड कप की अपनी यादगार जीत से भी हौसला मिला है।

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीजने एक-एक बार टाइटल जीता है

डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम टाइटल होल्डर के तौर पर आ रही है, जिसने 2024 में यूएई में अपना पहला विमेंस टी20 वर्ल्ड कप जीता था। टूर्नामेंट शुरू होने के बाद से ट्रॉफी जीतने वाली ‘व्हाइट फर्न्स’ केवल चौथी टीम है। इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम ने एक-एक बार टाइटल जीता है, ऑस्ट्रेलिया ने 6 चैंपियनशिप के साथ कॉम्पिटिशन के इतिहास में दबदबा बनाए रखा है।

इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 12 टीमें शामिल होंगी। इंग्लैंड ने मेजबान के तौर पर स्वत: क्वालीफाई किया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज ने आईसीसी रैंकिंग के आधार पर सीधे एंट्री हासिल की है। बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड ने आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप ग्लोबल क्वालीफायर के जरिए अपनी जगह बनाई है। नीदरलैंड अपना पहला विमेंस टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी।

12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया

सभी 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। वहीं, ग्रुप बी में इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूज़ीलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें हैं। प्रत्येक टीम ग्रुप स्टेज में पांच मैच खेलेगी। हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी, जो 30 जून और 2 जुलाई को द ओवल में खेले जाएंगे। फाइनल मैच 5 जुलाई को लॉर्ड्स में आयोजित होगा।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *