RAS-2024 का रिजल्ट जारी, बाड़मेर के दिनेश ने किया टॉप:हेड कॉन्स्टेबल के बेटे की दूसरी रैंक, 5th रैंकर ने कहा- आगे की प्रोसेस में नहीं जाऊंगा

RAS-2024 का रिजल्ट जारी, बाड़मेर के दिनेश ने किया टॉप:हेड कॉन्स्टेबल के बेटे की दूसरी रैंक, 5th रैंकर ने कहा- आगे की प्रोसेस में नहीं जाऊंगा

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS परीक्षा-2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने टॉप किया है। लास्ट परीक्षा में उन्होंने 57वीं रैंक हासिल की थी। फिलहाल आरपीएस की ट्रेनिंग कर रहे हैं। एग्जाम में दूसरी रैंक जैसलमेर के वीरेंद्र चारण ने हासिल की है। हेड कॉन्स्टेबल के बेटे वीरेंद्र वर्तमान में तहसीलदार हैं। रिजल्ट में पांचवीं रैंक वाले बीकानेर के विकास ने भर्ती के अगले प्रोसेस में जाने से इंकार कर दिया है। आयोग ने शनिवार सुबह कुल 2391 कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट जारी की है। इस परीक्षा के लिए 17 अप्रैल को इंटरव्यू खत्म हुए थे। कुल नए 1096 अधिकारी मिलेंगे आयोग के अनुसार कुल 10 कैंडिडेट्स का रिजल्ट होल्ड पर है। इनमें 5 का परिणाम सील्ड कवर में है। तीन कैंडिडेट्स का परिणा कोर्ट में मामला होने के कारण रोका है। दो कैंडिडेट के रिजल्ट को रोकने का कारण आयोग ने नहीं बताया है। वैकेंसी निकालने से लेकर फाइनल रिजल्ट तक के सफर में इस बार महज 1 साल 7 महीने और 17 दिन का ही समय लगा। जल्द ही प्रदेश को 1096 नए प्रशासनिक अधिकारी मिलेंगे। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 अफसर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *