गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को अरेस्ट कर लिया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, जबकि मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… एसआईटी ने आरोपी को धर दबोचा पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित अनुसंधान और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) और गोपालपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। 30 मई का मामला, पुलिस जांच में जुटी पुलिस के अनुसार, 30 मई को गोपालपुर थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर नामजद आरोपी के खिलाफ अनुसंधान प्रारंभ किया गया। जल्द से जल्द आरोपपत्र दाखिल करेंगे पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। साथ ही, साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द आरोपपत्र दाखिल किया जा सके। एसपी बोले-जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई एसपी विनय तिवारी ने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों के प्रति पुलिस की “जीरो टॉलरेंस” नीति है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले का शीघ्र अनुसंधान पूरा कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से आरोपी को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और वैज्ञानिक जांच के आधार पर मामले का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को अरेस्ट कर लिया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, जबकि मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… एसआईटी ने आरोपी को धर दबोचा पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित अनुसंधान और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) और गोपालपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। 30 मई का मामला, पुलिस जांच में जुटी पुलिस के अनुसार, 30 मई को गोपालपुर थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर नामजद आरोपी के खिलाफ अनुसंधान प्रारंभ किया गया। जल्द से जल्द आरोपपत्र दाखिल करेंगे पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। साथ ही, साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द आरोपपत्र दाखिल किया जा सके। एसपी बोले-जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई एसपी विनय तिवारी ने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों के प्रति पुलिस की “जीरो टॉलरेंस” नीति है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले का शीघ्र अनुसंधान पूरा कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से आरोपी को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और वैज्ञानिक जांच के आधार पर मामले का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।


