दरभंगा में भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान खत्म:अश्विनी चौबे बोले- मजबूत विचारधारा ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत

दरभंगा में भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान खत्म:अश्विनी चौबे बोले- मजबूत विचारधारा ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत

दरभंगा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत योग सत्र के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न विषयों पर आयोजित प्रशिक्षण सत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक, वैचारिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अष्टम सत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने “विचार परिवार” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की वैचारिक शक्ति, राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका और कार्यकर्ताओं के दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मजबूत विचारधारा ही किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है। नवम सत्र में प्रशिक्षण विभाग के सदस्य आशीष झा ने सोशल मीडिया, मीडिया, नई तकनीक (एआई), प्रभावी सूचना तंत्र और संगठन के लिए सकारात्मक परसेप्शन निर्माण विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने आधुनिक तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभावी उपयोग की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल माध्यम जनसंपर्क और सूचना प्रसार का सबसे सशक्त उपकरण बन चुका है। देश के सामने मौजूद चुनौतियों पर चर्चा की दसवें सत्र में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री हरि सहनी ने देश के सामने मौजूद चुनौतियों, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और सामाजिक विषयों पर अपने विचार रखे। वहीं ग्यारहवें सत्र में पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिभूषण ठाकुर बचौल ने संगठन की कार्यशैली, जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ता निर्माण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के लिए समर्पित भाव से काम करने का आह्वान किया। संगठनात्मक दायित्वों के प्रभावी निर्वहन का आह्वान बारहवें सत्र में दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने “संगठन और सरकार में समन्वय और अपनी जिम्मेदारी/कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल ही जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा और संगठनात्मक दायित्वों के प्रभावी निर्वहन का आह्वान किया। समापन सत्र में बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा ने जिज्ञासा समाधान, कार्यकर्ता विकास, गुण, आचरण एवं अपेक्षाएं विषय पर विस्तृत संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं होता, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण का सक्रिय वाहक भी होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रशिक्षकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध करने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति उनके दायित्वों का भी बोध कराते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं। प्रशिक्षण महाभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, समसामयिक चुनौतियों, आधुनिक तकनीक के उपयोग तथा जनसेवा के प्रति अपने दायित्वों को और अधिक प्रभावी ढंग से निभाने की प्रेरणा प्राप्त हुई। दरभंगा में भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत योग सत्र के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न विषयों पर आयोजित प्रशिक्षण सत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक, वैचारिक, सामाजिक और समसामयिक विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अष्टम सत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने “विचार परिवार” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की वैचारिक शक्ति, राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका और कार्यकर्ताओं के दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मजबूत विचारधारा ही किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है। नवम सत्र में प्रशिक्षण विभाग के सदस्य आशीष झा ने सोशल मीडिया, मीडिया, नई तकनीक (एआई), प्रभावी सूचना तंत्र और संगठन के लिए सकारात्मक परसेप्शन निर्माण विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने आधुनिक तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभावी उपयोग की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल माध्यम जनसंपर्क और सूचना प्रसार का सबसे सशक्त उपकरण बन चुका है। देश के सामने मौजूद चुनौतियों पर चर्चा की दसवें सत्र में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री हरि सहनी ने देश के सामने मौजूद चुनौतियों, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और सामाजिक विषयों पर अपने विचार रखे। वहीं ग्यारहवें सत्र में पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिभूषण ठाकुर बचौल ने संगठन की कार्यशैली, जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ता निर्माण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के लिए समर्पित भाव से काम करने का आह्वान किया। संगठनात्मक दायित्वों के प्रभावी निर्वहन का आह्वान बारहवें सत्र में दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने “संगठन और सरकार में समन्वय और अपनी जिम्मेदारी/कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल ही जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा और संगठनात्मक दायित्वों के प्रभावी निर्वहन का आह्वान किया। समापन सत्र में बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा ने जिज्ञासा समाधान, कार्यकर्ता विकास, गुण, आचरण एवं अपेक्षाएं विषय पर विस्तृत संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं होता, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण का सक्रिय वाहक भी होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रशिक्षकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध करने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति उनके दायित्वों का भी बोध कराते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं। प्रशिक्षण महाभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, समसामयिक चुनौतियों, आधुनिक तकनीक के उपयोग तथा जनसेवा के प्रति अपने दायित्वों को और अधिक प्रभावी ढंग से निभाने की प्रेरणा प्राप्त हुई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *