दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल कमला नदी किनारे स्थित चूड़ा मिल के पास रविवार को आपसी विवाद में एक किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान सुपौल खेबा अफजल निवासी वहीद के 18 साल के बेटे मो. शाकिब के रूप में हुई है। मो. शाकिब अपने दो साथियों के साथ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक साथी ने अचानक चाकू निकालकर शाकिब पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर ने उसकी पीठ समेत शरीर के कई हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर लहूलुहान हो गया। घटना के बाद घायल शाकिब किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागा, लेकिन कुछ दूरी तय करने के बाद अत्यधिक रक्तस्राव के कारण सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा। वहीं हमला करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। सड़क पर खून से लथपथ पड़े युवक को देख लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है, हालांकि अधिक खून बह जाने के कारण उसे आईसीयू में निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सड़क पर मौजूद खून के निशानों को सुरक्षित करते हुए क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से विभिन्न साक्ष्य इकट्ठा कर जांच के लिए अपने साथ ले गई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों और आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने मामले में कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए हैं। स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हमलावर की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले सुपौल बाजार के शुभम कुमार महतो और प्रीतम सोनी का पहचान कर लिया गया है। दोनों घटना के बाद से फरार हैं। दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल कमला नदी किनारे स्थित चूड़ा मिल के पास रविवार को आपसी विवाद में एक किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान सुपौल खेबा अफजल निवासी वहीद के 18 साल के बेटे मो. शाकिब के रूप में हुई है। मो. शाकिब अपने दो साथियों के साथ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक साथी ने अचानक चाकू निकालकर शाकिब पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर ने उसकी पीठ समेत शरीर के कई हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर लहूलुहान हो गया। घटना के बाद घायल शाकिब किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागा, लेकिन कुछ दूरी तय करने के बाद अत्यधिक रक्तस्राव के कारण सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा। वहीं हमला करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। सड़क पर खून से लथपथ पड़े युवक को देख लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है, हालांकि अधिक खून बह जाने के कारण उसे आईसीयू में निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सड़क पर मौजूद खून के निशानों को सुरक्षित करते हुए क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से विभिन्न साक्ष्य इकट्ठा कर जांच के लिए अपने साथ ले गई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों और आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने मामले में कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए हैं। स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हमलावर की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले सुपौल बाजार के शुभम कुमार महतो और प्रीतम सोनी का पहचान कर लिया गया है। दोनों घटना के बाद से फरार हैं।


