रुदौली सीट पर भाजपा से पहली पसंद रामचंद्र यादव:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार रूश्दी मियां, बसपा विनोद सिंह

रुदौली सीट पर भाजपा से पहली पसंद रामचंद्र यादव:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार रूश्दी मियां, बसपा विनोद सिंह

अयोध्या जिले की रुदौली सीट पर भाजपा विधायक रामचंद्र यादव को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 44% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद भी रामचंद्र यादव हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवार्दी पार्टी, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद मौजूदा विधायक रामचंद्र यादव हैं। उन्हें 59% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर राजीव तिवारी हैं, राजू तिवारी को 21% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर सर्वजीत सिंह हैं, उन्हें 7% ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां हैं। इन्हें 70% लोगों ने पसंद किया है। प्रदीप यादव को 10%, डॉ अवधेश यादव को 4%, लोगों ने पसंद किया है। बसपा में पहली पसंद विनोद सिंह हैं। इन्हें 58% लोगों ने पसंद किया है। गया शंकर कश्यप को 29%, लोगों ने पसंद किया है। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *