Rajasthan Weather Report 23 May: राजस्थान में आज तेज गर्मी से कुछ राहत, कई जगह हुई बारिश, कल से फिर चलेगी हीटवेव

Rajasthan Weather Report 23 May: राजस्थान में आज तेज गर्मी से कुछ राहत, कई जगह हुई बारिश, कल से फिर चलेगी हीटवेव

Rajasthan Heatwave: जयपुर. राजस्थान में शुक्रवार को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से अस्थायी राहत मिलने के आसार हैं। वहीं बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

हालांकि मौसम विभाग ने साफ किया है कि यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी। आगामी चार से पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में हीटवेव का दौर फिर तेज हो सकता है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में बना पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल सक्रिय है। इसके अलावा पंजाब से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान तक ट्रफ लाइन बनी हुई है, जिसके कारण कुछ क्षेत्रों में मौसम बदल रहा है। वहीं 28 मई से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई गई है, जिसका असर राजस्थान के मौसम पर भी पड़ सकता है।

दैनिक वर्षा पूर्वानुमान के अनुसार 24 मई से 29 मई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने खासतौर पर दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच आज की हल्की बारिश और आंधी लोगों को थोड़ी राहत जरूर दे सकती है, लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी का असर और अधिक बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को हीटवेव से बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत है।

Rajasthan Weather

17 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट, तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

राजस्थान में मौसम ने करवट ली है। शनिवार को दोपहर में मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य के 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। बीकानेर, हनुमानगढ, चूरू, झुंझुंनूं, सीकर, डीडवाना-कुचामन, जयपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर,करौली, धौलपुर, भरतपुर व डीग सहित 18 जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आगामी तीन घंटों में बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *