MP के 39 जिलों में बारिश का अलर्ट, 6 मई तक खराब रहेगा मौसम

MP के 39 जिलों में बारिश का अलर्ट, 6 मई तक खराब रहेगा मौसम

Rain Alert: मध्य प्रदेश में अचानक बदले मौसम ने तापमान में गिरावट दर्ज कराई है। प्रदेशवासियों को गर्मी से आंशिक राहत ही मिली है। वहीं अब मौसम विभाग ने प्रदेश भर में मौसम बदलने की चेतावनी जारी की है। विभाग की ताजा जारी रिपोर्ट के अनुसार, अगले 24 घंटे प्रदेश के 39 जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की अलर्ट है। वहीं, शनिवार को भोपाल समेत करीब 30 जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्ठि हुई। मौसम विभाग के अनुसार 6 मई तक मौसम (MP Weather) खराब रहने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट (अगले 24 घंटे)

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। (Rain Alert)

इन जिलों में चलेंगी तेज गति से हवाएं, तूफान की संभावना

50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं- भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा।

60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं – शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह

तापमान में और आएगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को एक बार फिर से प्रदेश का मौसम बदलेगा। इस दौरान तेज बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। तेज बारिश और हवाओं के कारण तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे मौसम सुहावना हो जाएगा। इस दौरान लोगों को बीते कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिल जाएगी।

कितने दिन खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग का ये भी अनुमान है कि, मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 6 मई तक प्रदेश का मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना है।

इन जिलों में हुई ओलावृष्टि

शनिवार को एक तरफ जहां लोग भीषण गर्मी के बाद शाम को हुई बारिश से राहत की सांस ले रहे थे। वहीं ,दूसरी तरफ कई जिलों में ओलावृष्टि ने किसानों हताश कर दिया। शनिवार को राजगढ़, खरगोन, गुना, बालाघाट और रायसेन में आंधी-बारिश के बाद कुछ मिनटों की ओलावृष्टि ने किसानों की फसल खराब कर दी। वहीं, खरोगन, शिवपुरी, नर्मदापुरम में पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गए जिससे यातायात भी बाधित हुआ। (MP Weather)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *