महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन व्यवस्था को और सुगम व व्यवस्थित बनाने के लिए क्यू आधारित फ्लैप बैरियर्स स्थापित किए जाएंगे। इसी तरह महाकाल महालोक में 11 करोड़ की लागत से फैब्रिकेशन शेड लगाएंगे।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने सोमवार को श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार, सिंहस्थ की पूर्व तैयारियों को कई नवाचार के संबंध में मंथन किया। महालोक कंट्रोल रूम स्थित मीटिंग हॉल में कलेक्टर एवं प्रबंध समिति अध्यक्ष रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक रखी गई। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार इसमें मंदिर में सुविधाओं के विस्तार और आगामी सिंहस्थ-2028 की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रमुख प्रस्तावों पर चर्चा कर उनका अनुमोदन किया गया। समिति ने यह प्रमुख निर्णय लिए और उनका अनुमोदन


