सिटी रिपोर्टर | बेतिया सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से चनपटिया प्रखंड में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। इसको लेकर सोमवार को उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। डीडीसी ने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना है। शिविर के दौरान राजस्व, पेंशन, आवास योजना और राशन कार्ड जैसी विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने पंचायत सचिवों, राजस्व कर्मचारियों, आवास सहायकों और अन्य कर्मियों को निर्देश दिया कि शिविर की जानकारी सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। साथ ही, पात्र लाभार्थियों की सूची और आवेदनों की प्रारंभिक जांच पहले ही पूरी कर लेने को कहा गया, जिससे शिविर के दौरान कार्य में तेजी लाई जा सके। डीडीसी ने कार्यशैली में सुधार लाने पर जोर देते हुए अधिकारियों और कर्मियों को आम जनता के साथ शालीन व्यवहार करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही या अनुपस्थित रहने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी जिम्मेदार होंगे। प्रखंड में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा भी की गई। लंबित आवास योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने और मनरेगा के तहत अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक में बीडीसी, सीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सिटी रिपोर्टर | बेतिया सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से चनपटिया प्रखंड में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। इसको लेकर सोमवार को उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। डीडीसी ने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना है। शिविर के दौरान राजस्व, पेंशन, आवास योजना और राशन कार्ड जैसी विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने पंचायत सचिवों, राजस्व कर्मचारियों, आवास सहायकों और अन्य कर्मियों को निर्देश दिया कि शिविर की जानकारी सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। साथ ही, पात्र लाभार्थियों की सूची और आवेदनों की प्रारंभिक जांच पहले ही पूरी कर लेने को कहा गया, जिससे शिविर के दौरान कार्य में तेजी लाई जा सके। डीडीसी ने कार्यशैली में सुधार लाने पर जोर देते हुए अधिकारियों और कर्मियों को आम जनता के साथ शालीन व्यवहार करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही या अनुपस्थित रहने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी जिम्मेदार होंगे। प्रखंड में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा भी की गई। लंबित आवास योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने और मनरेगा के तहत अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक में बीडीसी, सीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


