‘जनता ने ममता सरकार को नकारा’, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Samik Bhattacharya ने बंगाल में ‘ऐतिहासिक जीत’ का किया दावा

‘जनता ने ममता सरकार को नकारा’, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Samik Bhattacharya ने बंगाल में ‘ऐतिहासिक जीत’ का किया दावा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों के बीच भारतीय जनता पार्टी के खेमे में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सोमवार सुबह वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने विश्वास जताया कि राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास रचने जा रही है। विधानसभा की 293 सीट के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार सत्ता में लौटने की कोशिश कर रही है, जबकि भाजपा राज्य में पहली बार सरकार बनाकर इतिहास रचने की उम्मीद कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Live Updates: बंगाल में सांप-सीढ़ी का खेल, असम में BJP आगे, जानें तमिलनाडु और केरलम का हाल

 


भट्टाचार्य ने कोलकाता में एक मतगणना केंद्र के बाहर कहा, ‘‘राज्य की जनता ने तृणमूल कांग्रेस सरकार को पहले ही खारिज कर दिया है और कुछ घंटों में अधिकतर सीट के नतीजे इसकी पुष्टि कर देंगे कि ममता बनर्जी और लोगों के बीच की लड़ाई में जनता ने ममता बनर्जी को खारिज कर दिया है।’’
खड़गपुर सदर से भाजपा के उम्मीदवार दिलीप घोष ने दावा किया कि लोगों ने बदलाव के लिए मतदान किया है।


उन्होंने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘मतगणना उसी तरह कराई जाएगी जिस तरह मतदान हुआ था। लोगों ने नयी सरकार लाने के लिए मतदान किया है।’’
नोआपाड़ा से भाजपा के उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा कि यह चुनाव बदलाव की राह प्रशस्त करेगा।
उन्होंने कहा, ‘‘हमें पूरा विश्वास है कि बदलाव होगा और भाजपा चुनाव जीतेगी।

इसे भी पढ़ें: भारत ने अचानक इतना बड़ा फैसला क्यों लिया? 51000 करोड़ में नए जहाज खरीदे जाएंगे

 

मतगणना की स्थिति

राज्य भर के 77 केंद्रों पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। भाजपा नेताओं का मानना है कि जैसे-जैसे डाक मतपत्रों (Postal Ballots) के बाद ईवीएम (EVM) के आंकड़े खुलेंगे, भाजपा की बढ़त स्पष्ट होती जाएगी। पार्टी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को मतगणना केंद्रों पर मुस्तैद रहने और हर राउंड की गिनती पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

जहाँ एक ओर टीएमसी प्रशासनिक कुप्रबंधन के आरोप लगा रही है, वहीं भाजपा नेताओं के ये बयान संकेत दे रहे हैं कि वे परिणामों को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *