Petrol Diesel CNG Price Hike: 15 मई की सुबह आम जनता को महंगाई का जोरदार झटका लगा है। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम एक साथ बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी से आम आदमी का बजट और भी प्रभावित होने वाला है। रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों पर ज्यादा बोझ बढ़ गया है।
अखिलेश यादव का तंज
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस महंगाई पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है।” उनका यह बयान लोगों के बीच काफी चर्चा में है। अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया है।
लखनऊ में नई कीमतें
लखनऊ में पेट्रोल के दाम 2 रुपये 84 पैसे बढ़ गए हैं। अब पेट्रोल की नई कीमत 97.55 रुपये प्रति लीटर हो गई है। डीजल के दामों में 3.01 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब डीजल 90 रुपये 82 पैसे प्रति लीटर मिलेगा। सीएनजी भी महंगी हो गई है। लखनऊ में सीएनजी के दाम 2 रुपये बढ़कर अब 98 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। ग्रीन गैस लिमिटेड के एजीएम प्रवीण सिंह ने बताया कि लखनऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर, उन्नाव और आगरा में सीएनजी की नई कीमत लागू हो गई है।
दिल्ली में सीएनजी महंगी
दिल्ली में भी सीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं। यहां सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है। अब दिल्ली में सीएनजी 79.09 रुपये प्रति किलो मिलेगी। यह बढ़ोतरी तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है।
आम आदमी पर असर
पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्ट, किराया और रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर भी असर पड़ने की आशंका है। मध्यम वर्ग के परिवारों को इस महंगाई का सबसे ज्यादा असर महसूस हो रहा है। खासकर ऑफिस, स्कूल और बाजार जाने वाले लोगों की मासिक खर्च बढ़ने वाला है।
क्यों बढ़े दाम?
पेट्रोलियम कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार और अन्य लागतों को ध्यान में रखते हुए यह बढ़ोतरी की है। लगातार बढ़ रही महंगाई लोगों में निराशा पैदा कर रही है। कई लोग अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट, साइकिल का सहारा लेने की बात कर रहे हैं।


