Praful Hinge Story: वैभव सूर्यवंशी को 0 पर किया Out, कौन हैं स्टार गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे, इस क्लास तक की पढ़ाई

Praful Hinge Story: वैभव सूर्यवंशी को 0 पर किया Out, कौन हैं स्टार गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे, इस क्लास तक की पढ़ाई

Praful Hinge Profile: आईपीएल 2026 में डेब्यू मैच के पहले ओवर में 3 विकेट लेकर इतिहास रचने वाले प्रफुल्ल हिंगे कौन हैं? जानिए पहली बार आईपीएल खेल रहे प्रफुल्ल कितने पढ़े लिखे हैं। 

Who is Praful Hinge SRH Bowler: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को एक नया स्टार प्लेयर मिल गया है। 12 जनवरी 2004 को नागपुर में जन्मे प्रफुल्ल प्रकाश हिंगे ने अपने डेब्यू मैच में वह कारनामा कर दिखाया है जो बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाते। तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने अपने डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में 3 विकेट झटककर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। नागपुर की गलियों से निकलकर आईपीएल के मंच तक पहुंचने वाले प्रफुल्ल की कहानी संघर्ष और जुनून की मिसाल है।

आइए जानते हैं प्रफुल्ल कितने पढ़े लिखे हैं और इनका अब तक का सफर कैसा रहा।

इस स्कूल से की है पढ़ाई

प्रफुल्ल हिंगे की शुरुआती पढ़ाई नागपुर के श्री राजेंद्र हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज से हुई है। प्रफुल्ल बचपन में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेला करते थे। क्रिकेट के लिए उनकी दीवानगी ऐसी थी कि वे अक्सर प्रैक्टिस के कारण स्कूल देरी से पहुंचते थे। दिलचस्प बात यह है कि, स्कूल के शिक्षक स्टूडेंट्स को प्रफुल्ल का उदाहरण देकर वार्निंग देते थे कि क्रिकेट के चक्कर में पढ़ाई खराब न करें। हालांकि, आज वही स्कूल प्रफुल्ल की सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है।

12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुनी क्रिकेट की राह

प्रफुल्ल की उच्च शिक्षा यानी कॉलेज की पढ़ाई को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं है। क्रिकेट प्रोफाइल रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12वीं क्लास के बाद प्रफुल्ल ने अपना पूरा समय और ध्यान क्रिकेट को ही दिया। एक मिडिल क्लास फैमिली से आने वाले प्रफुल्ल के लिए यह फैसला आसान नहीं था, क्योंकि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनके पिता राज्य बिजली बोर्ड में कार्यरत थे। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने क्रिकेट के लिए अपने जुनून को कम नहीं होने दिया।

संघर्ष के दिनों में बहन ने किया सपोर्ट

प्रफुल्ल के संघर्ष के दिनों में उनकी बहन ने ढाल बनकर उनका साथ दिया। उनकी बहन खुद चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन उन्होंने प्रफुल्ल की किट, डाइट और प्रैक्टिस के खर्चों में पूरी मदद की। उनकी मेहनत तब रंग लाई जब प्रफुल्ल ने 2022 में चेन्नई की मशहूर एमआरएफ पेस फाउंडेशन में जगह बनाई और बाद में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में हाई परफॉर्मेंस कैंप के लिए चुने गए। प्रफुल हिंगे को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आईपीएल 2026 सीजन के लिए 30 लाख रुपये में खरीदा है।

डेब्यू मैच में ही बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मैच में प्रफुल्ल ने साबित कर दिया कि क्यों हैदराबाद ने उन पर भरोसा जताया। अपने पहले ओवर की शुरुआती गेंदों पर ही 3 विकेट चटकाकर उन्होंने इतिहास रच दिया। अपने पहले ही मैच के पहले ओवर में तीन विकेट लेना किसी भी गेंदबाज के लिए एक सपने जैसा होता है। प्रफुल्ल की यह सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो छोटे शहरों में रहकर बड़े सपने देखते हैं और उन्हें सच कर दिखाते हैं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *