मंदसौर में शुक्रवार को बिजली कटौती:गांधी चौराहा, युवराज क्लब, बालागंज, और काला खेत क्षेत्र में सप्लाई रहेगी ठप

मंदसौर में शुक्रवार को बिजली कटौती:गांधी चौराहा, युवराज क्लब, बालागंज, और काला खेत क्षेत्र में सप्लाई रहेगी ठप

मंदसौर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। सहायक यंत्री के अनुसार 11 केवी लाइनों के मानसून पूर्व आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते निर्धारित समय पर बिजली सप्लाई बाधित की जाएगी। शुक्रवार को मंदसौर शहर के गांधी चौराहा अंतर्गत स्टेडियम फीडर पर कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान नयापुरा रोड, दशपुर कुंज, हॉस्पिटल रोड, गांधी चौराहा, युवराज क्लब, बालागंज, काला खेत और गोशाला मार्केट क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि रख-रखाव कार्य की आवश्यकता के अनुसार समय में परिवर्तन (घटाया या बढ़ाया) भी किया जा सकता है। बिजली विभाग ने नागरिकों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटाने की सलाह दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *