सांचौर अस्पताल में खुली व्यवस्थाओं की पोल, सीटी स्कैन मशीन दो साल से बंद, विधायक की अधिकारियों को चेतावनी

सांचौर अस्पताल में खुली व्यवस्थाओं की पोल, सीटी स्कैन मशीन दो साल से बंद, विधायक की अधिकारियों को चेतावनी

जालोर। जिले के सांचौर शहर के जिला अस्पताल की हालत देखकर विधायक जीवाराम चौधरी का पारा चढ़ गया। अस्पताल परिसर में फैली गंदगी और सफाई फर्म की केवल खानापूर्ति देखकर उन्होंने स्पष्ट कहा कि संवेदनशील स्थानों पर लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं है । निरीक्षण के दौरान विधायक सांचौर, जिला अस्पताल का निरीक्षण कर निर्देश देते विधायक ने चिकित्सा अधिकारियों को जमकर सुनाया। उन्होंने कहा कि अस्पताल की बदहाल स्थिति का आखिर जिम्मेदार कौन है।

उन्होंने कहा कि लाखों रुपए के टेंडर होने के बावजूद अस्पताल की बदहाली से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने कहा कि सफाई के नाम पर सिर्फ दिखावा हो रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं, लेकिन उन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि मरीजों को स्वच्छ वातावरण मिले। यहां खानापूर्ति नहीं चलेगी।

विधायक ने कहा लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं

ट्रोमा सेंटर में सीटी स्कैन मशीन पिछले दो साल से बंद है और इसे ठीक करने के लिए डेढ़ लाख रुपए का बजट भी नहीं है। विधायक ने अधिकारियों से साफ कहा कि मरीजों के साथ यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने अस्पताल परिसर, वार्ड, पेयजल व्यवस्था और आरओ वाटर प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रोमा सेंटर में ग्रीन बेल्ट विकसित करने, पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और जरूरी मशीनें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सोनोग्राफी और अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधाओं के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। विधायक ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अस्पताल में लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं। आमजन को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए, और इसके लिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग होगी।

क्षेत्र के हजारों मरीज जिला अस्पताल पर निर्भर

जिला अस्पताल क्षेत्र के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में शामिल है, जहां सांचौर शहर के साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल की सफाई व्यवस्था, पेयजल सुविधा और चिकित्सा उपकरणों का सुचारु रूप से संचालित होना बेहद जरूरी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से कई सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता महसूस की जा रही है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *