किशनगंज जिले के क़ुर्लिकोट थाना क्षेत्र के नावडुबा झपरगच्छ में शुक्रवार देर रात हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार शाम को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। एसपी संतोष कुमार ने सबसे पहले हत्या वाली जगह का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने घर के आसपास के क्षेत्रों का भी जायजा लिया और मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से अब तक की जांच की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान परिजनों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए जल्द न्याय की मांग की। सूचनाओं के आधार पर तेजी से कार्रवाई करने का निर्देश
एसपी संतोष कुमार ने क़ुर्लिकोट थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच हर पहलू से की जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न किया जाए। साथ ही, तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल और स्थानीय स्तर पर जुटाई जा रही सूचनाओं के आधार पर तेजी से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद से लगातार संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर कई अहम साक्ष्य जुटा चुकी है। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियों को जोड़ने में लगी हुई है। दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
घटना के बाद पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा करने की मांग की है। एसपी ने आश्वासन दिया कि पुलिस हर बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का सफल उद्भेदन कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किशनगंज जिले के क़ुर्लिकोट थाना क्षेत्र के नावडुबा झपरगच्छ में शुक्रवार देर रात हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रविवार शाम को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। एसपी संतोष कुमार ने सबसे पहले हत्या वाली जगह का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने घर के आसपास के क्षेत्रों का भी जायजा लिया और मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से अब तक की जांच की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान परिजनों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए जल्द न्याय की मांग की। सूचनाओं के आधार पर तेजी से कार्रवाई करने का निर्देश
एसपी संतोष कुमार ने क़ुर्लिकोट थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच हर पहलू से की जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न किया जाए। साथ ही, तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल और स्थानीय स्तर पर जुटाई जा रही सूचनाओं के आधार पर तेजी से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद से लगातार संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर कई अहम साक्ष्य जुटा चुकी है। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियों को जोड़ने में लगी हुई है। दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
घटना के बाद पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा करने की मांग की है। एसपी ने आश्वासन दिया कि पुलिस हर बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का सफल उद्भेदन कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।