बेतिया GMCH में बढ़ीं बाइक चोरी की घटनाएं:इलाज कराने पहुंचे युवक की मोटरसाइकिल गायब, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, पुलिस ने जांच शुरू की

बेतिया GMCH में बढ़ीं बाइक चोरी की घटनाएं:इलाज कराने पहुंचे युवक की मोटरसाइकिल गायब, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, पुलिस ने जांच शुरू की

बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMCH) में वाहन चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं ने मरीजों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद आए दिन बाइक चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले लोग अब अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। ताजा मामला बेतिया नगर क्षेत्र का है। पीड़ित ओमप्रकाश साह अपनी मौसी शिवदुलारी देवी का इलाज कराने जीएमसीएच पहुंचे थे। उन्होंने अस्पताल परिसर में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की और मरीज को इलाज के लिए लाइन में लगाकर वापस लौटे। कुछ देर बाद जब वे पार्किंग स्थल पर पहुंचे, तो उनकी बाइक वहां से गायब थी। चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की
ओमप्रकाश साह ने पहले आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों और सुरक्षा कर्मियों से भी जानकारी ली, लेकिन उन्हें बाइक चोरी की घटना के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ओमप्रकाश साह ने नगर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल बरामद करने के साथ-साथ अज्ञात चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जीएमसीएच परिसर में पहले भी कई वाहन चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। प्रभावी कार्रवाई न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। संदिग्ध लोगों पर नजर रखने की मांग की
अस्पताल में प्रतिदिन हजारों मरीज और उनके परिजन पहुंचते हैं, ऐसे में वाहन सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने अस्पताल प्रशासन और पुलिस विभाग से परिसर में निगरानी बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा संदिग्ध लोगों पर नजर रखने की मांग की है, ताकि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMCH) में वाहन चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं ने मरीजों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद आए दिन बाइक चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले लोग अब अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। ताजा मामला बेतिया नगर क्षेत्र का है। पीड़ित ओमप्रकाश साह अपनी मौसी शिवदुलारी देवी का इलाज कराने जीएमसीएच पहुंचे थे। उन्होंने अस्पताल परिसर में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की और मरीज को इलाज के लिए लाइन में लगाकर वापस लौटे। कुछ देर बाद जब वे पार्किंग स्थल पर पहुंचे, तो उनकी बाइक वहां से गायब थी। चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की
ओमप्रकाश साह ने पहले आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों और सुरक्षा कर्मियों से भी जानकारी ली, लेकिन उन्हें बाइक चोरी की घटना के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ओमप्रकाश साह ने नगर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल बरामद करने के साथ-साथ अज्ञात चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जीएमसीएच परिसर में पहले भी कई वाहन चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। प्रभावी कार्रवाई न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। संदिग्ध लोगों पर नजर रखने की मांग की
अस्पताल में प्रतिदिन हजारों मरीज और उनके परिजन पहुंचते हैं, ऐसे में वाहन सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने अस्पताल प्रशासन और पुलिस विभाग से परिसर में निगरानी बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा संदिग्ध लोगों पर नजर रखने की मांग की है, ताकि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *