गुरुग्राम में पुलिस एनकाउंटर: गोली लगने से एक बदमाश की मौत, दूसरा घायल; फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर के घर की थी फायरिंग

गुरुग्राम में पुलिस एनकाउंटर: गोली लगने से एक बदमाश की मौत, दूसरा घायल; फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर के घर की थी फायरिंग

Gurugram Police Encounter Today: हरियाणा के गुरुग्राम में आज क्राइम ब्रांच की टीम और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस क्रॉस फायरिंग में पंजाब के तरन तारन निवासी गुरुशेर सिंह उर्फ शेरा (23) की मौके पर ही मौत हो गई। उसका दूसरा साथी जसपाल उर्फ बबल (28), जो कि उसी जिले का रहने वाला है, पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है।

क्राइम ब्रांच ने पंजाब से दबोचा था

पुलिस सूत्रों से प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम ने एक खुफिया ऑपरेशन के तहत इन दोनों वांछित आरोपियों को पंजाब के तरन तारन जिले से सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया था। इन दोनों को गहन पूछताछ और अपराध स्थल की निशानदेही जैसे महत्वपूर्ण जांच कार्यों के लिए तरन तारन से ट्रांजिट रिमांड पर गुरुग्राम लाया गया था। हालांकि, जब पुलिस टीम इन्हें लेकर शहर के निर्धारित स्थान पर पहुंची, तो जांच के दौरान अचानक परिस्थितियां बदल गईं और आरोपियों ने पुलिस के चंगुल से भागने की कोशिश की, जिससे आमने-सामने की मुठभेड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी दौरान पुलिस ने भी आत्मरक्षा करते हुए जवाबी फायरिंग करना शुरू कर दी, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घयाल होकर गिर गया। वहीं, इस मुठभेड़ में दूसरे आरोप की गोली लगने से मौत हो गई।

हरियाणवी सिंगर के ऑर्गेनाइजर पर हमले का आरोप

रिकॉर्ड के मुताबिक इन दोनों बदमाशों का नाम हाल ही में हुई एक बड़ी वारदात से जुड़ा था। पुलिस के अनुसार, इन्होंने 2 मई की रात को प्रसिद्ध हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर सौरभ के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस हमले के दौरान सौरभ की सुरक्षा में तैनात हरियाणा पुलिस के जवान (PSO) कुलबीर को भी गोली लगी थी, जिससे वे घायल हो गए थे। अब पुलिस इस पूरे मामले में अन्य कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है और एनकाउंटर में घायल हुए बदमाश जसपाल से लगातार पूछताछ की जा रही है। वहीं मौके से हथियार और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद कर लिए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *