कैमूर में वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई:ट्रक ड्राइवर पर हमला, आरोपी गिरफ्तार; स्कॉर्पियो जब्त

कैमूर में वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई:ट्रक ड्राइवर पर हमला, आरोपी गिरफ्तार; स्कॉर्पियो जब्त

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक विचलित करने वाले वीडियो का संज्ञान लेते हुए कैमूर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। मामला चांद थाना क्षेत्र का है, जहां ब्लैक स्कॉर्पियो सवार दबंगों द्वारा एक ट्रक चालक के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने का वीडियो सामने आया था। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ओवरटेक कर ट्रक रुकवाया, फिर किया हमला वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ब्लैक स्कॉर्पियो (BR01JF3633) में सवार कुछ लोगों ने ट्रक को ओवरटेक कर जबरन रुकवाया। इसके बाद आरोपियों ने ट्रक चालक के साथ गाली-गलौज की और ईंट-पत्थरों से हमला कर ट्रक के शीशे तोड़ दिए। हमले में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निर्देश पर चांद थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने मुख्य अभियुक्त साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 30 वर्षीय साहिल खान, पिता मोहम्मद गनी, निवासी फुलवारी शरीफ, पटना के रूप में हुई है। स्कॉर्पियो भी जब्त पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई काली स्कॉर्पियो को भी विधिवत जब्त कर लिया है। इस मामले में चांद थाना में कांड संख्या 186/26 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 351(2), 109(1), 324(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि किसी भी हाल में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। कैमूर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कानून हाथ में लेने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक विचलित करने वाले वीडियो का संज्ञान लेते हुए कैमूर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। मामला चांद थाना क्षेत्र का है, जहां ब्लैक स्कॉर्पियो सवार दबंगों द्वारा एक ट्रक चालक के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने का वीडियो सामने आया था। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ओवरटेक कर ट्रक रुकवाया, फिर किया हमला वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ब्लैक स्कॉर्पियो (BR01JF3633) में सवार कुछ लोगों ने ट्रक को ओवरटेक कर जबरन रुकवाया। इसके बाद आरोपियों ने ट्रक चालक के साथ गाली-गलौज की और ईंट-पत्थरों से हमला कर ट्रक के शीशे तोड़ दिए। हमले में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निर्देश पर चांद थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने मुख्य अभियुक्त साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 30 वर्षीय साहिल खान, पिता मोहम्मद गनी, निवासी फुलवारी शरीफ, पटना के रूप में हुई है। स्कॉर्पियो भी जब्त पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई काली स्कॉर्पियो को भी विधिवत जब्त कर लिया है। इस मामले में चांद थाना में कांड संख्या 186/26 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 351(2), 109(1), 324(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि किसी भी हाल में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। कैमूर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कानून हाथ में लेने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *