पान मसाला थूकने पर दो अरेस्ट:राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान बांका कोर्ट परिसर में कार्रवाई,सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने की अपील

पान मसाला थूकने पर दो अरेस्ट:राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान बांका कोर्ट परिसर में कार्रवाई,सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने की अपील

बांका व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करना दो लोगों को महंगा पड़ गया। इन पर न्यायालय परिसर में पान मसाला थूकने का आरोप है। हिदायत देने के बाद भी कुछ लोग नियम का उल्लंघन कर व्यवहार न्यायालय परिसर में पान मसाला खाकर थूकने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसको लेकर नियमों का उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई की गई। सुरक्षा कर्मियों ने दोनों व्यक्तियों को कोर्ट परिसर में पान मसाला थूकते हुए देखा। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इस घटना के बाद न्यायालय परिसर में कुछ देर के लिए हलचल की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज न्यायालय प्रबंधक प्रेमजीत शेखर के आवेदन पर दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान रनगांव बुजुर्ग, धोरेया थाना निवासी मो. खालिद अख्तर और पवार रामपुर, बौसी थाना, बांका जिला निवासी मकुन दास के रूप में हुई है। बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के कारण न्यायालय परिसर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। न्यायालय प्रशासन ने इस घटना पर कहा कि कोर्ट परिसर की स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। सार्वजनिक स्थानों, विशेषकर न्यायालय जैसे संवेदनशील परिसरों में गंदगी फैलाना नियमों का उल्लंघन है। न्यायालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखें प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे न्यायालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखें तथा निर्धारित नियमों का पालन करें। दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। बांका व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करना दो लोगों को महंगा पड़ गया। इन पर न्यायालय परिसर में पान मसाला थूकने का आरोप है। हिदायत देने के बाद भी कुछ लोग नियम का उल्लंघन कर व्यवहार न्यायालय परिसर में पान मसाला खाकर थूकने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसको लेकर नियमों का उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई की गई। सुरक्षा कर्मियों ने दोनों व्यक्तियों को कोर्ट परिसर में पान मसाला थूकते हुए देखा। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इस घटना के बाद न्यायालय परिसर में कुछ देर के लिए हलचल की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज न्यायालय प्रबंधक प्रेमजीत शेखर के आवेदन पर दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान रनगांव बुजुर्ग, धोरेया थाना निवासी मो. खालिद अख्तर और पवार रामपुर, बौसी थाना, बांका जिला निवासी मकुन दास के रूप में हुई है। बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के कारण न्यायालय परिसर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। न्यायालय प्रशासन ने इस घटना पर कहा कि कोर्ट परिसर की स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। सार्वजनिक स्थानों, विशेषकर न्यायालय जैसे संवेदनशील परिसरों में गंदगी फैलाना नियमों का उल्लंघन है। न्यायालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखें प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे न्यायालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखें तथा निर्धारित नियमों का पालन करें। दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *