प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्य आवंटन तथा देशभर में 22 लाख 35 हजार आवासों के गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को पटना के बापू सभागार में ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सीवान समाहरणालय सभागार में किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के पदाधिकारियों, कर्मियों तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभुकों ने सहभागिता की। इस दौरान सीवान जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास निर्माण पूरा करने वाले लाभुकों को गृह प्रवेश के लिए आवास की चाबी, शुभकामना संदेश तथा नवचयनित लाभुकों को स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। योजनाओं से जुड़कर फायदा लेने की अपील सामग्री का वितरण बड़हरिया विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल, दरौली विधायक विष्णुदेव पासवान, जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा तथा उप विकास आयुक्त अमिताभ सिंह ने किया। कार्यक्रम में लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर अधिकतम लाभ लेने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने लाभुकों को जीविका, वीबी जी राम जी, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, विद्युत कनेक्शन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और स्वच्छ पेयजल सहित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे – DM साथ ही संबंधित योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने योजना के सभी स्वीकृत लाभुकों से निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से आवास निर्माण पूरा करने की अपील की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को लाभुकों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि आवास निर्माण में तेजी लाई जा सके और कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे। जीवन स्तर में सुधार लाना सरकार की प्राथमिकता जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। आवास के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं से परिवारों को जोड़कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने लाभुकों से सभी उपलब्ध सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ उठाने तथा आसपास के पात्र लोगों को भी योजनाओं की जानकारी देने की अपील की। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्य आवंटन तथा देशभर में 22 लाख 35 हजार आवासों के गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को पटना के बापू सभागार में ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सीवान समाहरणालय सभागार में किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के पदाधिकारियों, कर्मियों तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभुकों ने सहभागिता की। इस दौरान सीवान जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास निर्माण पूरा करने वाले लाभुकों को गृह प्रवेश के लिए आवास की चाबी, शुभकामना संदेश तथा नवचयनित लाभुकों को स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। योजनाओं से जुड़कर फायदा लेने की अपील सामग्री का वितरण बड़हरिया विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल, दरौली विधायक विष्णुदेव पासवान, जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा तथा उप विकास आयुक्त अमिताभ सिंह ने किया। कार्यक्रम में लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर अधिकतम लाभ लेने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने लाभुकों को जीविका, वीबी जी राम जी, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, विद्युत कनेक्शन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और स्वच्छ पेयजल सहित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे – DM साथ ही संबंधित योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने योजना के सभी स्वीकृत लाभुकों से निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से आवास निर्माण पूरा करने की अपील की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को लाभुकों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि आवास निर्माण में तेजी लाई जा सके और कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे। जीवन स्तर में सुधार लाना सरकार की प्राथमिकता जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। आवास के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं से परिवारों को जोड़कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने लाभुकों से सभी उपलब्ध सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ उठाने तथा आसपास के पात्र लोगों को भी योजनाओं की जानकारी देने की अपील की।

