चरगहा में पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता:क्षेत्रीय विधायक बोले- कुश्ती भारतीय संस्कृति की धरोहर, इसके संरक्षण की जरूरत

चरगहा में पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता:क्षेत्रीय विधायक बोले- कुश्ती भारतीय संस्कृति की धरोहर, इसके संरक्षण की जरूरत

कुशीनगर में हाटा विकासखंड के चरगहा में मेले के अवसर पर पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सत्येंद्र पटेल के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिता में जिलेभर से पहुंचे पहलवानों ने अपने दांव-पेच और दमखम का प्रदर्शन किया। मिट्टी के अखाड़े में पहलवानों की जोरदार पटखनी देखकर दर्शकों ने खूब उत्साह बढ़ाया। कई मुकाबले रोमांचक रहे, जबकि कुछ कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। प्रतियोगिता में क्षेत्रीय विधायक पीएन पाठक भी पहुंचे। उन्होंने पहलवानों का हाथ मिलवाकर मुकाबलों की शुरुआत कराई और उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक ने कहा कि कुश्ती भारतीय संस्कृति की धरोहर है। इसे संरक्षित करने और नई पीढ़ी को पारंपरिक खेलों से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम बताया। आधुनिक खेलों के बढ़ते आकर्षण के बीच चरगहा में आयोजित इस प्रतियोगिता ने पारंपरिक कुश्ती को जीवंत बनाए रखने और ग्रामीण खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *