विधायक बोले-‘राजीव गांधी आधुनिक भारत के दूरदर्शी नेता थे’:बेतिया कांग्रेस कार्यालय में मनाई जयंती, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी

विधायक बोले-‘राजीव गांधी आधुनिक भारत के दूरदर्शी नेता थे’:बेतिया कांग्रेस कार्यालय में मनाई जयंती, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी

बेतिया के चनपटिया स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन सहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता चनपटिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश मिश्रा ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण में दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने देश को 21वीं सदी के लिए तैयार करने हेतु कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। विधायक ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी, संचार, शिक्षा तथा युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने में उनके योगदान का उल्लेख किया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… युवाओं को देश की ताकत मानते थे अभिषेक रंजन ने बताया कि राजीव गांधी युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत मानते थे। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने और युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक भागीदारी देने की दिशा में भी पहल की। उनके विचार और दूरदृष्टि राष्ट्र एवं समाज के निर्माण के लिए प्रेरणा देते हैं। आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राजीव गांधी के सपनों के भारत के निर्माण के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा देश व समाज की सेवा के संकल्प को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अन्य वक्ताओं ने भी राजीव गांधी के व्यक्तित्व और कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश में तकनीकी विकास, संचार क्रांति और युवाओं की भागीदारी को नई दिशा देने में उनकी भूमिका को सराहा। इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश मिश्रा, अन्य पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राजीव गांधी के आदर्शों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रतिज्ञा के साथ हुआ। बेतिया के चनपटिया स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन सहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता चनपटिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश मिश्रा ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण में दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने देश को 21वीं सदी के लिए तैयार करने हेतु कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। विधायक ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी, संचार, शिक्षा तथा युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने में उनके योगदान का उल्लेख किया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… युवाओं को देश की ताकत मानते थे अभिषेक रंजन ने बताया कि राजीव गांधी युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत मानते थे। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने और युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक भागीदारी देने की दिशा में भी पहल की। उनके विचार और दूरदृष्टि राष्ट्र एवं समाज के निर्माण के लिए प्रेरणा देते हैं। आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राजीव गांधी के सपनों के भारत के निर्माण के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा देश व समाज की सेवा के संकल्प को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अन्य वक्ताओं ने भी राजीव गांधी के व्यक्तित्व और कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश में तकनीकी विकास, संचार क्रांति और युवाओं की भागीदारी को नई दिशा देने में उनकी भूमिका को सराहा। इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश मिश्रा, अन्य पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राजीव गांधी के आदर्शों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रतिज्ञा के साथ हुआ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *