गयाजी में 85 लाख की सड़क योजना का शिलान्यास:विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने रखी आधारशिला; बोले- जलजमाव, गड्ढों से 2 महीनों में निजात मिलेगी

गयाजी में 85 लाख की सड़क योजना का शिलान्यास:विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने रखी आधारशिला; बोले- जलजमाव, गड्ढों से 2 महीनों में निजात मिलेगी

गयाजी शहर के वार्ड संख्या 19 और 21 के निवासियों को जल्द ही जर्जर सड़क की समस्या से निजात मिलेगी। बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह गयाजी शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने गुरुवार को स्वराजपुरी रोड मोड़ के पास डॉ. मेहरा से बारी रोड होते हुए छाता मस्जिद और जीबी रोड तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस सड़क के निर्माण पर लगभग 85 लाख रुपए की लागत आएगी, जिसे दो महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है। शिलान्यास कार्यक्रम में डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के माध्यम से उनकी सिफारिश पर गया में कुल छह सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। स्वराजपुरी रोड मोड़ से बारी रोड, छाता मस्जिद होते हुए जीबी रोड तक की यह सड़क उन्हीं परियोजनाओं का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग थी, जिसे विभाग ने संज्ञान में लिया। डॉ. प्रेम कुमार बोले- अलकतरा से बनकर 2 महीने में तैयार होगी सड़क डॉ. प्रेम कुमार ने जानकारी दी कि यह सड़क अलकतरा से निर्मित होगी और लगभग दो महीने में बनकर तैयार हो जाएगी। इसके पूरा होने से वार्ड 19 और 21 के हजारों निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी। विशेषकर बरसात के दिनों में जलजमाव और गड्ढों से होने वाली परेशानी से मुक्ति मिलेगी। विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी बताया कि गया शहर में सड़क और आधारभूत संरचना के विकास पर लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि लगभग दो महीने पहले टेकारी रोड बाटा मोड़ से किरानी घाट तक सड़क निर्माण का शिलान्यास किया गया था, जिसका कार्य अब पूर्ण हो चुका है। इससे शहर के एक और महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन सुगम हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष बोले- पितृपक्ष मेला से पहले विष्णुपद में सड़क चौड़ी होगी विधानसभा अध्यक्ष ने विष्णुपद क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों की भी जानकारी दी। डॉ. प्रेम कुमार के अनुसार, पितृपक्ष मेला शुरू होने से पहले विष्णुपद क्षेत्र की सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। वर्तमान में करीब पांच मीटर चौड़ी सड़क को बढ़ाकर 7.5 मीटर किया जाएगा। इसके साथ ही मानसरोवर नाले को कन्वर्ट करने का कार्य भी शुरू किया गया है। इन कार्यों से विष्णुपद क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि नैली रोड से बोधगया तक जाने वाली सड़क को डबल लेन बनाने की योजना पर भी काम चल रहा है। इसकी स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है और स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गया से बोधगया के बीच सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। वार्ड 19 की पार्षद मुन्नी देवी बोले- सरकरा ने समस्या को गंभीरता से लिया वार्ड संख्या 19 की पार्षद मुन्नी देवी ने कहा कि स्वराजपुरी रोड मोड़ के पास डॉ. मेहरा से बारी रोड होते हुए छाता मस्जिद और जीबी रोड तक सड़क की हालत काफी जर्जर हो गई थी। स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने इस समस्या से बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को अवगत कराया था। समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सड़क निर्माण की अनुशंसा की, जिसके बाद अब निर्माण कार्य शुरू हुआ है। मुन्नी देवी ने कहा कि सड़क का निर्माण शुरू होना वार्ड के लोगों के लिए गौरव और खुशी की बात है। स्थानीय जनता लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रही थी। बरसात के दौरान सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और खराब हो जाती थी। लोगों को घर से निकलने तक में परेशानी होती थी। अब सड़क बनने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी। वार्ड 21 के पार्षद बोले- सड़क की समस्या को लेकर लगातर मांग की जा रही थी वार्ड संख्या 21 के पार्षद नैयर अहमद ने भी सड़क निर्माण शुरू होने पर डॉ. प्रेम कुमार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़क की समस्या को लेकर लगातार मांग की जा रही थी। बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसका समाधान कराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि दो महीने के भीतर सड़क बनकर तैयार हो जाने के बाद स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। लंबे समय से खराब सड़क के कारण परेशान लोगों को अब बेहतर सड़क की सुविधा मिलने जा रही है। सड़क निर्माण शुरू होने से वार्ड 19 और 21 के स्थानीय लोगों में भी खुशी का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा होगा और उन्हें जर्जर सड़क, गड्ढे तथा जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। शहर में एक साथ सड़क, नाला और मार्ग चौड़ीकरण जैसे कार्यों से गया के शहरी क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को भी गति मिलने की उम्मीद है। गयाजी शहर के वार्ड संख्या 19 और 21 के निवासियों को जल्द ही जर्जर सड़क की समस्या से निजात मिलेगी। बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह गयाजी शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने गुरुवार को स्वराजपुरी रोड मोड़ के पास डॉ. मेहरा से बारी रोड होते हुए छाता मस्जिद और जीबी रोड तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस सड़क के निर्माण पर लगभग 85 लाख रुपए की लागत आएगी, जिसे दो महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है। शिलान्यास कार्यक्रम में डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के माध्यम से उनकी सिफारिश पर गया में कुल छह सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। स्वराजपुरी रोड मोड़ से बारी रोड, छाता मस्जिद होते हुए जीबी रोड तक की यह सड़क उन्हीं परियोजनाओं का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग थी, जिसे विभाग ने संज्ञान में लिया। डॉ. प्रेम कुमार बोले- अलकतरा से बनकर 2 महीने में तैयार होगी सड़क डॉ. प्रेम कुमार ने जानकारी दी कि यह सड़क अलकतरा से निर्मित होगी और लगभग दो महीने में बनकर तैयार हो जाएगी। इसके पूरा होने से वार्ड 19 और 21 के हजारों निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी। विशेषकर बरसात के दिनों में जलजमाव और गड्ढों से होने वाली परेशानी से मुक्ति मिलेगी। विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी बताया कि गया शहर में सड़क और आधारभूत संरचना के विकास पर लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि लगभग दो महीने पहले टेकारी रोड बाटा मोड़ से किरानी घाट तक सड़क निर्माण का शिलान्यास किया गया था, जिसका कार्य अब पूर्ण हो चुका है। इससे शहर के एक और महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन सुगम हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष बोले- पितृपक्ष मेला से पहले विष्णुपद में सड़क चौड़ी होगी विधानसभा अध्यक्ष ने विष्णुपद क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों की भी जानकारी दी। डॉ. प्रेम कुमार के अनुसार, पितृपक्ष मेला शुरू होने से पहले विष्णुपद क्षेत्र की सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। वर्तमान में करीब पांच मीटर चौड़ी सड़क को बढ़ाकर 7.5 मीटर किया जाएगा। इसके साथ ही मानसरोवर नाले को कन्वर्ट करने का कार्य भी शुरू किया गया है। इन कार्यों से विष्णुपद क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि नैली रोड से बोधगया तक जाने वाली सड़क को डबल लेन बनाने की योजना पर भी काम चल रहा है। इसकी स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है और स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गया से बोधगया के बीच सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। वार्ड 19 की पार्षद मुन्नी देवी बोले- सरकरा ने समस्या को गंभीरता से लिया वार्ड संख्या 19 की पार्षद मुन्नी देवी ने कहा कि स्वराजपुरी रोड मोड़ के पास डॉ. मेहरा से बारी रोड होते हुए छाता मस्जिद और जीबी रोड तक सड़क की हालत काफी जर्जर हो गई थी। स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने इस समस्या से बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को अवगत कराया था। समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सड़क निर्माण की अनुशंसा की, जिसके बाद अब निर्माण कार्य शुरू हुआ है। मुन्नी देवी ने कहा कि सड़क का निर्माण शुरू होना वार्ड के लोगों के लिए गौरव और खुशी की बात है। स्थानीय जनता लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रही थी। बरसात के दौरान सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और खराब हो जाती थी। लोगों को घर से निकलने तक में परेशानी होती थी। अब सड़क बनने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी। वार्ड 21 के पार्षद बोले- सड़क की समस्या को लेकर लगातर मांग की जा रही थी वार्ड संख्या 21 के पार्षद नैयर अहमद ने भी सड़क निर्माण शुरू होने पर डॉ. प्रेम कुमार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़क की समस्या को लेकर लगातार मांग की जा रही थी। बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसका समाधान कराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि दो महीने के भीतर सड़क बनकर तैयार हो जाने के बाद स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। लंबे समय से खराब सड़क के कारण परेशान लोगों को अब बेहतर सड़क की सुविधा मिलने जा रही है। सड़क निर्माण शुरू होने से वार्ड 19 और 21 के स्थानीय लोगों में भी खुशी का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा होगा और उन्हें जर्जर सड़क, गड्ढे तथा जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। शहर में एक साथ सड़क, नाला और मार्ग चौड़ीकरण जैसे कार्यों से गया के शहरी क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को भी गति मिलने की उम्मीद है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *